दुग्ध समिति सचिव को मारपीट किया घायल।
छौड़ाही।ओपी थाना क्षेत्र के अमारी पंचायत अंतर्गत पतला गांव के रहनेवाले दुग्ध समिति के सचिव के साथ कुछ बगड़ैल प्रवृत्ति के शराब धंधेबाजों ने मारपीट कर घायल कर दिया।घटना के बावत उक्त गाँव के वार्ड नंबर 13 निवासी सह बरौनी डेयरी दुग्ध समिति सचिव राजेश कुमार रौशन ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुये गाँव के ही कुछ लोगों पर गाली गलौज मारपीट एवं नगदी लूटने का आरोप लगाया है।स्थानीय थाने में दिये गये लिखित बयान में पिड़ित ने जानकारी देते हुये घायल पिड़ित श्री रौशन ने बताया है कि पतला चौक के निकट वह पान दुकान के निकट दो केन दुध लेकर बरौनी डेयरी के गाड़ी का आने का इंतजार कर रहा था।इसी बीच हमारे ग्रामीण मनोहर कुमार,दीपक कुमार, रूपन कुमार,मनीष कुमार,रामप्रवेश कुमार समेत अन्य अज्ञात आधे दर्जन से अधिक लोग जुटकर गाली गलौज करने लगा।जब हमने गाली गलौज करने से मना किया तो विरोध करने पर पिस्तौल के बट से हमें पीट-पीट कर घायल कर दिया एवं रूपन कुमार गले से सोने का चैन लुट लिया।पिड़ित ने दिये गये आवेदन में बताया है कि मनोहर 5,000 नगद राशि लूट लिया।इसके साथ ही अन्य लोगों बुरी तरह से पीट पीट कर घायल कर दिया।पिड़ित के मुताबिक मनोहर शराब धंधेबाज भी है।घटना के बाद पिड़ित को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छौड़ाही में ले जाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद छौड़ाही पुलिस से लिखित शिकायत पिड़ित ने किया है। वहीं दूसरे पक्ष के दीपक कुमार ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर शराब पार्टी करके गाली गलौज कर रहा था। रात में हम लोग उसे कुछ पूछना उचित नहीं समझ रहे थे ।सुबह में जब हमने इसकी बात की तो दोनों और से गाली गलौज किया जा रहा था और आगे हाथापाई भी किया गया है। बोले ओपीध्यक्ष। पिड़ित द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.घटना की तफ्तीश की जा रही है.जाँच पड़ताल के बाद आरोपियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।
पवन कुमार सिंह ओपीध्यक्ष,छौराही


