राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर वीरपुर में आभाविप का बैठक।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वीरपुर नगर इकाई का बैठक सोमवार को वीरपुर मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष रामबाबू कुमार ने किया। मौके पे नगर मंत्री शाश्वत प्रकाश ने कहा कि हम लोग आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक कर रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन वीरपुर हाईस्कूल में किया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ता निशांत झा ने कहा कि हम लोग युवा दिवस वीरपुर में धुमधाम से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया जाएगा जिसमें कबड्डी,वॉलीबॉल,दौर, रंगोली इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें मेधावी बच्चे को पुरस्कृत भी किया जाएगा। हरेक खेल के प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये खेल प्रतियोगिता 3 दिवसीय 10 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा होगा। कार्यक्रम प्रभारी विकास कुमार एवं रास बिहारी, सत्यम जायसवाल,राहुल शर्मा एवं पिंटु कुमार को बनाया गया है। मौके पर विवेक, शुभम, शिंटु,राहुल शर्मा, समेत कई कार्यकर्ता मौजुद थे।




