कड़ाके की ठंड के बीच पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे जा रहे कंबल
तेघड़ा आरएम न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा (बेगूसराय)
बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को लेकर तेघड़ा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिख रही है। कराके भरे ठंड के बीच जीवन गुजर बसर करने वाले साधन विहीन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पिछले कई दिनों से अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे एवं अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि के द्वारा पिछड़ा, महादलित एवं अल्पसंख्यक मोहल्लों के अलावे खुले आसमान के नीचे चौक चौराहों पर साधन बिहिंन जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण करते आ रहे हें
साथ ही नगर क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों चौक चौराहों पर आने जाने वाले यात्रियों के बीच अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि ठंड से आम जन जीवन को बचाया जा सके बुधवार को इसी कड़ी में अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि ने अहले सुबह क्षेत्र भ्रमण के समय निपानियां मघुरापुर पंचायत के दियारा क्षेत्र एवं गुप्ता बांध तथा फुलवरिया क्षेत्र के फटे हाल जीवन गुजर बसर करने वाले वृद्ध ,विकलांग एवं साधन विहीन समुदाय के बीच जरूरतमंद लोगों को इस गहरी ठंड से निजात दिलाने हेतु सभी को कंबल देखकर ठंड से बचाव एवं इस विपरीत मौसम में सभी को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह देते हुए नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि हिम्मत और साहस के बल पर सभी तरह की बाधाएं एवं समस्याओं को निपटाने की सलाह दी। इसके अलावा भ्रमण के दौड़ में अन्य जगहों पर
जाकर दर्जनों वृद्ध एवं असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध करवाया। गरीब बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों के के बीच घर घर जाकर पदाधिकारियों के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच खुद कंबल उपलब्ध करवाकर ठंड से निजात दिलाने की इस पहल से लोगों में पदाधिकारी के इस कदम के प्रती काफी सराहना हो रही है।






