Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

नगर परिषद वार्ड संख्या 12 में नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद का सम्मान समारोह अशोक कुमार ठाकुर , तेघड़ा (

 नगर परिषद वार्ड संख्या 12 में नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद का सम्मान समारोह

अशोक कुमार ठाकुर , तेघड़ा (बेगूसराय)

बिहट नगर परिषद वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चंदन कुमार के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यू के प्रदेश महासचिव सह पूर्व एमएलसी भूमि पाल राय, नगर परिषद बिहट के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद बबीता देवी एवं जदयू के जिला सचिव सह वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह शामिल हुए। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्य पार्षद बबीता देवी, वार्ड पार्षद चंदन कुमार एवं वार्ड पार्षद अशोक सिंह एवं अन्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं पुष्प की माला से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि भूमि पाल राय ने कहा कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एक कंधे  पर पूरे बिहट नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एवं वर्तमान समय में क्षेत्र की कई समस्याओं जो एक बड़ी चुनौति के रूप में सामने है जिसको प्रतिनिधियों की आपसी सामंजस्य, कार्य के प्रति ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठ था से उसे पूरा करना है।


उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि नए जनप्रतिनिधियों पर काफी भरोसा है कि नगर परिषद बिहट का चहुमुखी विकास  एवं जनता के हित में सभी जनप्रतिनिधि तत्पर रहेंगे। मौके पर मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा कि आपसी सहयोग से ही विकास संभव है। नगर परिषद बिहट के विकास की नई गाथा सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक सहभागिता से लिखी जाएगी। वहीं वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता चंदन कुमार ने कहा कि लोगों के प्यार व सम्मान को देखकर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से सहयोग और सुझाव की अपेक्षा की। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शंभू सिंह, जदयू नेता अविनाश कुमार ,सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom