Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

उप चेयरमैन राखी कुमारी एवं वार्ड पार्षदों ने उनके स्मारकों पर पहुंचकर फूल माला चढ़ाएं।

गांधी उच्च विद्यालय बेलदौर के परिसर अवस्थित समाधि स्थल के समीप पूर्व सांसद सह समाजवादी नेता बाबू जगदंबी मंडल की 22 वीं पुण्यतिथि सेवा निर्मित शिक्षक जयप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई।


इस मौके पर उनके पुत्र विजय मंडल, बिहार प्रदेश नागर जाति महासंघ के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद नगर, अश्वनी शर्मा, रामशरण शर्मा, महावीर शर्मा, अशोक शर्मा, कपलेश्वर जोशी, शिव कुमार अग्रवाल, देवनारायण शर्मा, मसूदन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदेश्वर प्रसाद नागर ने कहा कि स्वर्गीय जगदंबी बाबू सच्चे समाजवादी थे। वही आजीवन समाजवादी मूल्यों के लिए लड़ते रहे, गरीबों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहे, समता मूलक समाज की स्थापना को लेकर संघर्ष करते हुए सभी ने उनके इस सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवा निर्मित शिक्षक जय प्रकाश शर्मा ने कहां की वर्तमान राजनीतिक जिस चौराहे पर खड़ा है। इसे मंडल जी के पद चिन्हों पर चलने वाले ग्रामीणों और खासकर युवाओं को समझना होगा। उन्होंने जाति धर्म छुआछूत से ऊपर उठकर देश और समाज के नव निर्माण का सपना देखा। इसीलिए आज के माहौल में अपने पूर्वजों को याद करना और उनके आदर्शों पर चलना सबसे बड़ी जरूरत है। उक्त कार्यक्रम गांधी इंटर विद्यालय के खेल परिसर में संपन्न हुआ। वही नवनिर्वाचित चेयरमैन ममता कुमारी, उप चेयरमैन राखी कुमारी एवं वार्ड पार्षदों ने उनके स्मारकों पर पहुंचकर फूल माला चढ़ाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom