अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक ।
अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा (बेगूसराय)
स्वच्छ भारत मिशन( ग्रामीण) लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत अटल कलम भवन के सभागार में पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई।जिसमें मुख्य रूप से wpu निर्माण,स्वच्छता पर्यवेक्षक की नियुक्ति, चिन्हित वार्डों में में दो- दो स्वच्छता मित्र की वहाली पर जोर दिया गया साथ ही शौचालय निर्माण उपरांत जॉच करते हुए पूर्ण आवेदन के साथ सभी दस्तावेज प्रखंड के SBM कार्यालय में जलद से जलद जमा करने का निर्देश दिया गया ताकि लाभार्थी को जलद से जलद भुगतान किया जासके,पंचायत के हर वार्ड में सोखता का निर्माण अति शीघ्र करने, slwm के सभी कार्य को गति प्रदान के लिए निर्णय लिए गए।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने की। संचालन प्रखंड समन्वयक बिमलेंदु कुमार के द्वारा किया गया इस बैठक में रात गांव के मुखिया आरती कुमारी, पिपरा दोदराज के नीरज प्रभाकर,चिल्हाय से अरविंद कुमार ,पिढौली से सन्नीजी एवम स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीशकुमार,अविनाश कुमार,हरिवंश कुमार,रिक्की कुमार,विकास कुमार, बिक्की कुमार ,वार रूम रामप्रवेश ठाकुर,स्वच्छता ग्राही कन्है कुमार,अरुण कुमार,रंजीत कुमार,दिलीप कुमार, इत्यादि कर्मियों ने भाग लिया l














