तेघड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी से निर्वाचित पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने बताया कि दूध उत्पादन समिति के मतदाता सूची का प्रकाशन 9 जनवरी को किया जा चुका है ।
प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का नामांकन।
तेघड़ा (बेगूसराय) आरएम न्यूज संवाददाता
, तेघड़ा(बेगूसराय): बिहार सहकारिता विभाग के तहत प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का नामांकन आज एक फरवरी 2023 से प्रारंभ हो रहा है । नामांकन की प्रक्रिया एक फरवरी और दो फरवरी को 11 बजे पूर्वाहन से अपराहन 3: बजे तक होगा । दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा तीन फरवरी और चार फरवरी को 11 बजे पूर्वाहन से 3: अपराह्न तक होगा । नामांकन वापसी की तिथि छह फरवरी को निर्धारित समय उपरांत प्रतीक चिन्ह भी प्रत्याशियों को आवंटित कर दिया जाएगा। वही मतदान 13 फरवरी को 7:पूर्वाहन से 4:30 अपराहन तक होगा । मतदान के पश्चात उसी दिन अपराहन के 5 बजे बाद मतगणना की प्रक्रिया होगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी से निर्वाचित पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने बताया कि दूध उत्पादन समिति के मतदाता सूची का प्रकाशन 9 जनवरी को किया जा चुका है । प्रखंड क्षेत्र में 10 दुग्ध उत्पादन समिति का चुनाव होना है । आधारपुर प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, आलापुर प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, नोनपुर फर्दी प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, बजलपुरा प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, बरियारपुर महिला प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, बरौनी डेयुढ़ी महिला प्राथमिक दूध उत्पादक सहयोग समिति, बारो मुंशी टोला प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, मतलूपुर प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, मधुरापुर चोथैया प्राथमिक दूध उत्पादक सहयोग समिति ,मधुरापुर पूर्वी टोल प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का चुनाव होना है । जिसकी संपूर्ण तैयारी कर ली गई है।
















