Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकर को लेकर सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण

 जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकर को लेकर सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण

अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा( बेगूसराय) 
प्रखंड कार्यालय के अटल कलाम भवन के सभागार में  आंगनबाड़ी सेविकाओं और कार्यपालक सहायक के साथ जन्म और मृत्यु  रजिस्ट्रेशन नियमावली के संबंध में जानकारी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।।इस दौरान सभी पंचायत के सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं को दो शिफ्ट में बांटकर जन्म मृत्यु प्रणाली के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया जन्म या मृत्यु की घटना घटित होने के 21 दिनों तक निशुल्क प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। जन्म या मृत्यु की घटना घटित होने के 21 दिनों के पश्चात तथा 30 दिनों के अंदर 2 रुपैया विलंब शुल्क भुगतान पर बनाया जाएगा। जन्म या मृत्यु की घटना घटित होने के 30 दिनों के पश्चात 1 वर्ष तक शपथ पत्र के साथ प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के आदेश पर एवं रुपैया 5 विलंब शुल्क भुगतान पर बनाया जाएगा। जन्म या मृत्यु की घटना घटित होने के 1 वर्ष के पश्चात शपथ पत्र के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश पर एवं रुपैया 10 के विलंब शुल्क के भुगतान पर बनाया जाएगा।इस दौरान प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी सेविका और कार्यपालक सहायक उपस्थित थे। महिला पर्यवेक्षिका के रूप में आरती कुमारी, प्रमिला सिन्हा, सेविका इंदु कुमारी ,बिणा रानी, नीतू कुमारी, रागिनी कुमारी, सुलेखा कुमारी के अलावा अन्य सेविका शामिल हुई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom