Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम महिला फाइनल मैच में गोपाल गंज ने लहराया परचम

 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम महिला फाइनल मैच में गोपाल गंज ने लहराया परचम।

आरएम न्यूज तेघड़ा ( बेगूसराय)

तेघड़ा अनुमंडल सह प्रखंड मुख्यालय मैदान  में 15 जनवरी से आयोजित स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा के द्वारा स्वर्गीय राजेश सिंह स्मृति एक्सिस क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम महिला फाइनल मैच सोमवार को बेगूसराय और गोपालगंज के बीच खेली गई  ।


टॉस बेगूसराय ने जीता और बोलिंग किया गोपाल गंज। 20 ओवर में 4 में 145 रन बनाया। बेगूसराय 108 रन छह विकेट बनाया । मैन ऑफ द मैच प्रियंका कुमारी को दिया गया । जहां 37 रन से गोपालगंज मैच जीत गया। एंपायर के रूप में नरेश पोद्दार और सोनू शर्मा एवं आज के मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि एवं समाजसेवी हेमंत कुमार शर्मा, विकास कुमार सोनू ,स्वागत समिति के अध्यक्ष कन्हैया सिंह भारद्वाज,उपाध्यक्ष राकेश कुमार और सचिव संतोष कुमार राय संयुक्त सचिव राजीव सिंह, के अलावे श्याम प्रसाद राय, अमन कुमार राजा, मंगल बाबा ,प्रिंस कुमार ,अविनाश सिंह शीलू, संजीव कुमार, रौशन पाठक के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।  मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी  सुश्री रश्मि एवं समाजसेवी हेमंत कुमार शर्मा ने कहा कि खेल के आयोजन से ग्रामीण स्तर पर छुपे प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। ताकि खेल से जुड़े युवा एवं युवती अपने मुकाम तक पहुंच सके। इसके लिए हम लोगों का भरपूर प्रयास होगा ताकि खेल भावनाओं को विकसित किया जा सके।






























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom