Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पकठौल में नव वर्ष के अवसर पर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन।

पकठौल में नव वर्ष के अवसर पर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन।

ब्यूरो चीफ रामाधार साहनी के साथ अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
तेघड़ा ( बेगूसराय)

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय पकठौल के प्रांगण में नव वर्ष के अवसर पर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। स्टार क्रिकेट क्लब पकठौल के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने फीता काटकर किया, मौके पर पंचायत के मुखिया पंकज सहनी , सरपंच प्रमोद कुमार चौरसिया, उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय पकठौल के प्रधानाध्यापक कृष्ण देव पंडित , हिमांशु कुमार,  कृष्ण देव चौरसिया, जमील अहमद आदि अतिथि के रूप में मौजूद थे।


उद्घाटन के पश्चात बरौनी एवं लक्ष्मीपुर के बीच  टूर्नामेंट का पहला मैच खेल रही दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय किया । और बल्लेबाजी की खेल का शुभारंभ करवाया। खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने क्रिकेट के आयोजक को हस्ताक्षर युक्त बल्ला प्रदान किया। उक्त अवसर पर डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि खेल के आयोजन से ग्रामीण स्तर पर छुपे प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है।

खेल ही एक ऐसा क्षेत्र है जहां हारने और जीतने वाले दोनों टीम के खिलाड़ियों का हौसला आफजाई ही नहीं बल्कि उसे सम्मानित भी किया जाता है। इसे राजनीति से जुड़े लोगों को खेल के आयोजन से सीख लेने की जरूरत है।दोनों टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना देते हुए उन्होंने आयोजन क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुखिया पंकज कुमार सहनी ने कहा कि क्रिकेट खेल हमेशा संघर्ष करने की सीख देती है ।

प्रधानाध्यापक कृष्ण देव पंडित ने कहा कि  खेल से  शारीरिक बल की बौद्धिक के साथ ही क्षमता का भी तेजी से विकास होता है। मौके पर अन्य अतिथियों ने भी खेल को आपसी भाई चारे के प्रतीक बताते हुए आयोजन कमेटी की प्रशंसा की प्रथम मैच की शुरुआत से पहले लक्ष्मीपुर के टीम ने टॉस जीतकर  पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल की शुरुआत की। इस मैच में कुल 16 टीम भाग लेगी। लक्ष्मीपुर के कैप्टन अफताब, स्कॉलर सिकंदर कुमार सहनी, कॉमेंटेटर मंजेश कुमार , दानिश अनवर ,राणा कुमार सहनी के तजुर्बे को मैदान में जुटे दर्शकों ने खूब सराहा। आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सरपंच प्रमोद चौरसिया ने सॉल भेंट कर सम्मानित किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom