Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

दो मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर पर 20 वर्षीय युवक घायल खगड़िया रेफर*

*दो मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर पर 20 वर्षीय युवक घायल खगड़िया रेफर*

बेंलदौर: दो मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़ंत होने से 20 वर्षीय युवक घायल हो गया। आनन-फानन में राहगीरों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज जारी है। बताते चलें कि बेलदौर बाजार के शिव मंदिर चौक के समीप 20 वर्षीय युवक अजय कुमार काली स्थान की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को ठोकर मार दिया। उक्त युवक का पहचान सहरसा जिले के गोरगोवा गांव निवासी वकील साह के 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में पहचान हुआ है। उक्त युवक नगर पंचायत अंतर्गत अनिल साह के यहां आए हुए थे जो घर जाने के दौरान शिव मंदिर चौक के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया। उक्त युवक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेंलदौर में चल रहा है। इस संबंध में डॉक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि उक्त युवक को गंभीर चोट आई है, वही बाया पैर जख्मी हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेजा जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom