राज्य सरकार ने तेघड़ा सहित बेगूसराय में 3 डिग्री कॉलेज की दी मंजूरी , बेगूसराय के लिए सुनहरा पल
वित्तीय वर्ष 2022 - 23 के राज्य योजना मध्य से बेगूसराय जिले के 3 डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक डिग्री कॉलेज के लिए जारी 5 करोड़ रुपया की मंजूरी दी है । इस योजना मद में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए 21 करोड़ रुपये और दिए जाने हें। यह कॉलेज बेगूसराय जिले के बखरी, बलिया एवं तेघड़ा के लिए स्वीकृत की गई है। इस योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता के लिए बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल इस वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ रुपिया सोमवार को जारी किए गए हें। जिसे महालेखाकार को सरकार द्वारा अवगत करवा दी गई है। ज्ञात हो कि तेघड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय व तेघड़ा प्रखंड डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंड था जहां के हजारों छात्र छात्राओं को ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए दूसरे प्रखंड एवं जिले के अन्य डिग्री महाविद्यालयों पर आश्रित रहना पड़ता था। जिससे कमजोर और साधन विहीन परिवार के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में काफी जिल्लत भरी सफर से गुजरना पड़ता था। डिग्री कॉलेज के निर्माण को लेकर बुनियादी विद्यालय वजलपुरा के द्वारा निर्मित मॉडल इंटर कॉलेज के बगल में भूमि भी उपलब्ध करवाया गया था जिसका एनओसी भी प्राप्त है । डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर एआईएसएफ सहित कई संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने लंबे समय तक आंदोलन के माध्यम से सरकार से डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए सरकार से मांग करते आ रही थी। अब राज्य सरकार की स्वीकृति के उपरांत तेघड़ा के बुद्धिजीवियों ,शिक्षाविदों एवं छात्र-छात्राओं में भारी खुशी और उत्साह देखी जा रही है। जदयू के वरिष्ठ नेता देव कुमार, प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद सिंह, शिक्षक अरुण सिंह, सज्जन सिंह, राम उदय सिंह, भूषण सिंह, मुकेश सिंह, छात्र नेता मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी के अलावे अन्य लोगों ने भी यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह बेगूसराय जिले के लिए सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम सुनहरी अक्षर में लिखा जाएगा
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9534457880














