Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

12 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद,कारोबारी भागने में सफल

 12 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद,कारोबारी भागने में सफल

नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

थाना क्षेत्र अन्तर्गत नावकोठी से देशी शराब बरामद।तु डाल - डाल मैं पात-पात वाली कहावत चरितार्थ होते दिख रहा है।प्रशासन छापेमारी करते-करते थक रही है लेकिन शराब कारोबारी रूकने का नाम नहीं ले रहा है।बूढ़ी गंडक नदी बाँध के उस पार दीरा से  12 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।बाँध के उस पार दीरा के घने जंगलों में देशी शराब का निर्माण किया जाता था।इसकी भनक लगते ही नावकोठी  प्रशासन द्वारा छापेमारी की गयी जिसमें 12 लीटर निर्मित देशी चुलाई शराब दो प्लास्टिक जार में,8 गैस चुल्हा बड़ा, 14 एलुमिनियम का  डेकची छोटा- बड़ा,गैस सिलेण्डर 2 (5ली०) का बरामद  हुआ।वहीं 300 लीटर देशी चुलाई शराब बनाने हेतु कच्चा सामग्री को विनष्ट किया गया।छापेमारी की भनक लगते ही शराब निर्माण में लगे शराब कारोबारी भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब बरामदगी के बाद बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला अंकित किया गया है।छापेमारी में स्वयं थानाध्यक्ष परशुराम सिंह और सशस्त्र पुलिस के जवान शामिल थे।













अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9534457880

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom