Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

यूटीआई पेंशन फंड को सुचारू रूप से चालू कराने के लिए लगाया गया शिविर

यूटीआई पेंशन फंड को सुचारू रूप से चालू कराने के लिए लगाया गया शिविर


गढपुरा: प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों के यूटीआई पेंशन फंड को सुचारू रूप से चलाने को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़पुरा में मंगलवार को दो दिवसीय यूटीआई पेंशन फंड केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार आयोजित शिविर में नियोजित शिक्षक अपना अपना केवाईसी करा रहे हैं। इस संबंध में बीईओ आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूल के कुल 281 शिक्षकों का केवाईसी लंबित है जिसमें पहले दिन 100 शिक्षकों ने प्रपत्र जमा किया। आगे उन्होंने बताया कि नियोजित शिक्षकों के यूटीआई पेंशन फंड में केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण कई शिक्षकों के स्वयं के अंशदान एवं सरकार द्वारा मिलने वाले अंशदान रुक गई है। जिसको लेकर ऐसे तमाम शिक्षकों को अपना-अपना दस्तावेज के साथ केवाईसी कराना जरूरी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom