कटाव की रफ्तार तेज भगवानपुर चक्की के लोग दहशत में,अभियंता ने किया कटाव छेत्र का निरीक्षण
प्रकाशित खबर का असर
तेघड़ा ( बेगूसराय)
तेघरा प्रखंड के रात गांव पंचायत अंतर्गत बाया नदी के पार गंगा नदी के किनारे बसे गांव भगवानपुर चक्की के वार्ड संख्या 13 में जलस्तर में हो रही कमी से लगातार तेजी से हो रही कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे फ्लड कंट्रोल बेगूसराय बरौनी सबडिवीजन जेई पंकज कुमार प्रियदर्शी ने तेजी से हो रही कटाव का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर कई तरह की जानकारी ली।
स्थानीय लोगों ने तेज कटाव को रोकने के लिए त्वरित एवं ठोस पहल करने के लिए अनुरोध किया। मालूम हो कि गंगा नदी में 1 सप्ताह से कटाव का दौर शुरू हो गया है। जिससे किसानों का लगी कई एकड़ फसल गंगा नदी में विलीन हो गया। कटाव को देखते हुए लोगों में भय व्याप्त है की कटाव से खेती योग्य भूमि एवं गांव विलीन ना हो जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में हो रही कमीं के दौरान करीब एक किलोमीटर लंबा रुक-रुक कर जमीन गंगा नदी में विलीन हो रहा है जो पिछले कई दिनों से कटाव जारी है। ऐसा अनुमान है कि कटाव का तेज रफ्तार उपजाऊ जमीन को काटते हुए बहुत जल्द ही रोड को अपने आगोश में ले लेंगी। वहां के लोगों ने बताया कि समय रहते इन जगहों पर कटाव रोधी कार्य नहीं किया गया तो सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा जाएगी और भगवानपुर चक्की का अल्पसंख्यक, महादलित एवं पिछड़ा यह गांव भगवानपुर चक्की नदी में विलीन हो कर अपना अस्तित्व खो सकता है। वार्ड सदस्य सहित कई लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष भी यहां कटाव रोधी कार्य चलाए गए थे लेकिन वह सभी प्रयास बेअसर साबित हुआ केवल सरकारी खजाने से जनता की पैसे को पानी में बहाया गया। इस बार भी प्लास्टिक की बोरी के जगह पर जूट की बोरी और तार की जाली का प्रयोग तथा बोल्डर पीचिंग नहीं होगा तो फिर वही ढाक के तीन पात की कहावत चरितार्थ होगी। पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव मनाई गई संपूर्ण विकास का ढिंढोरा पीटा गया लेकिन यहां के सैकड़ों जनमानसों को रोड और बाढ़ से निजात दिलाने में सरकार नाकाम रही। दशकों से यहां के लोग सरकार तथा स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की ओर टकटकी लगाए बैठे हें । केवल इनका उपयोग वोट के लिए ही किया गया और हर बार क्षेत्र को समस्या मुक्त बनाने का केवल झूठा आश्वासन ही मिला। ऐसी स्थिति में क्षेत्र की सुरक्षा दांव पर है। कटाव स्थल पर मौजूद एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र उर्फ गोरेलाल बाबा वहां के स्थानीय वार्ड सदस्य सह उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल , वार्ड सदस्य संदीप कुमार उर्फ लोली, वार्ड सदस्य सुशील कुमार राम, चंद्रचूर पासवान,मोहम्मद बहाव , मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद शकील के अलावे दर्जनों लोग कटाव स्थल पर मौजूद थे। उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल ने बताया कि यहां के लोग 4 महीना बाढ़ का दंश झेला अब गंगा के कटाव ने भयावह रुख अख्तियार कर लिया है। जिससे यहां के आम जनता दहशत में जीने को मजबूर हें। उन्होंने बताया कि 1 सप्ताह पहले रोड टूटे रहने की वजह से उनका पैर भी फैक्चर हो गया। अब मात्र कटाव स्थल से 150 मीटर की दूरी पर मस्जिद एवं 400 लोगों का घर जो कि 2500 की आबादी पर आसन्न खतरा विराजमान हो गया है। उन्होंने बताया कि यह दैनिक समाचार पत्र मीडिया दर्शन एवं बोलता बिहार न्यूज़ चैनल के खबर का ही असर है जो समाचार प्रकाशन के एक दिन बाद ही जिला प्रशासन की नींद खुली और अभियंता की टीम ने आकर जायजा लिया।




