सी०सी० के अभाव में धान खरीद बन्द
नावकोठी/बेगूसराय
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सी०सी० के अभाव में किसानों का धान खरीद बन्द।पूरे प्रखंड में 7 पैक्सों के द्वारा प्रथम लक्ष्य 427 क्विंटल खरीद लिया गया है।परंतु क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का सभी पैक्स अध्यक्षों को इंतजार है।किसानों के द्वारा बार-बार फोन करने से अध्यक्ष किसानों को सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। नावकोठी प्रखंड के कुल सरकारी खरीद 2989 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।किसान अध्यक्षों को जबरदस्ती धान पैक्स में रखने के लिए मजबूर कर रहे हैं।पूरे प्रखंड का गोदाम फूल है।अध्यक्ष सिर्फ सी०सी० बढ़ाने के इंतजार में हैं।पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार और कुमार गणेश शंकर सिंह ने बताया कि जैसे ही सी० सी० बढ़ेगा किसानों से धान की अधिप्राप्ति जारी रहेगा।अधिप्राप्ति का समय 15 फरवरी तक है।इसलिए किसान धैर्य एवं संयम का परिचय दें।सभी किसानों का धान खरीद किया जाएगा।नावार्ड के द्वारा पैक्स संगनीकृत किया जा रहा है।पहसारा पश्चिमी, डफरपुर,हसनपुर बागर,समसा और रजाकपुर सहित अन्य पैक्सों को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा।




