Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

रात गांव पंचायत वार्ड संघ की अध्यक्ष बनी अंजू शर्मा

 रात गांव पंचायत वार्ड संघ की अध्यक्ष बनी अंजू शर्मा

अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा (बेगूसराय)

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत रातगांव पंचायत के वार्ड संघ के अध्यक्ष के रूप में श्रीमति अंजू शर्मा ( वार्ड नंबर 10 ) को चुना गया । सोमवार को पंचायत स्तर पर वार्ड संघ के गठन को लेकर वार्ड सदस्यों की बैठक उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल की अध्यक्षता में  हुई 


बैठक में वार्ड सदस्यों के हक अधिकार पर विस्तार से चर्चा भी किया गया बैठक के अंतिम दौड़ में सर्वसम्मति से पंचायत स्तरीय वार्ड संघ का गठन किया गया ।



गठित संघ में अध्यक्ष के रूप में अंजू शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया । मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला एवं चादर भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल  ने कहा कि बदलते परिवेश में हम सभी वार्ड सदस्यों को एकजुटता दिखाने की जरूरत है। साथ ही सरकार के विकास कार्यों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का काम करेंगे । बैठक को संबोधित करते हुए संदीप कुमार लोली ने कहा कि जब कोई समस्या सामने आएगी तो उस पर संघ  के द्वारा सामूहिक समाधान निकाला जाएगा मौके पर सुशील कुमार राम, मोहम्मद गफ्फार, सरोज कुमार सिंह, मिन्टू देवी ,रूपम कुमारी के अलावा अन्य वार्ड सदस्य मौजूद थे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom