Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अमेरिका के शोध वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर दशरथ सिंह,, एक दिन गणितज्ञ के साथ ,, कार्यक्रम में हुए शामिल

अमेरिका के शोध वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर दशरथ सिंह,, एक दिन गणितज्ञ के साथ ,, कार्यक्रम में हुए शामिल


अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा (बेगूसराय)

27 दिसंबर मंगलवार को तेघड़ा  प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर में यूथ क्लब के द्वारा “एक दिन गणितज्ञ के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिका में “शोध वैज्ञानिक” प्रोफेसर दशरथ सिंह शामिल हुए प्रोफेसर दशरथ सिंह पूर्व में आई० आई० टी० मुंबई में गणित के प्रोफेसर रहे हें


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच गणितीय चेतना का विकास करना था कार्यक्रम में उन्होंने कई गणितीय अवधारणाओं को रोचक तरीके से बच्चों के बीच रखा तथा बताया कि हमें ट्यूशन से बचकर  खुद अध्ययन करने की आवश्यकता है   12 वर्ष के उस छात्र का उन्होंने उदाहरण दिया जिसने गणित का नोबेल प्राइज माने  जाने वाले “फ़ील्ड्स मेडल” को जीता है अपने अमेरिका के प्रिन्सटन यूनिवर्सिटी, ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, नाइजीरिया के ए बी जारिया यूनिवर्सिटी एवं आई० आई० टी० मुंबई के अनुभवों को बच्चों के बीच रखा एवं बताया कि विकसित देशों में योग्यता के हिसाब से जॉब का निर्धारण होता है

तथा इसी कारण से वे अग्रणी पंक्ति में हें भारत जैसे विकासशील देशों में कई प्रतिभायें अवसर के अभाव में सही ढ़ंग से आगे नहीं बढ़ पा रही है विदेशों से अवसर प्राप्त होने पर यही प्रतिभाएं नए नए मुकाम को हासिल करती है  उन्होंने अमीरी को परिभाषित करते हुए बताया कि यदि हमारे पास अपनी आवश्यकता से एक रुपये अधिक है तो हम अमीर है उन्होंने बच्चों के चरित्र निर्माण पर भी बल दिया विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश ने उन्हें “स्मृति चिन्ह” शाल,डायरी एवं कलम से सम्मानित किया  विद्यालय के छात्र अनिकेत कुमार जिसने विज्ञान ओलंपियाड में राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व किया था उसे  प्रोफेसर दशरथ सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया  उन्होंने विद्यालय प्रधान सहित पूरे विद्यालय परिवार को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी  इस अवसर पर चिल्हाय ग्राम पंचायत के मुखिया अरविन्द कुमार , पूर्व पंचायत समिति सदस्य  राम उद्गार पासवान, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष  राम दास चौधरी, एवम विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव रजनी कुमारी उपस्थित थे

संचालन तारकेश्वर सिंह एवं संजीव कुमार सोनी ने किया  विद्यालय के अन्य शिक्षकों  रजनीश कुमार , श्वेत निशा, इशरत बानो,  कुमारी मणिला, प्रज्ञा, मो० अबू सालेह  ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया
|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom