Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत।

 तेघड़ा नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत।



 तेघड़ा (बेगूसराय)

नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 18 दिसंबर को तेघड़ा नगर परिषद लिए होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्य पार्षद , उप मुख्य पार्षद एवं विभिन्न वार्डों में पार्षदों के रूप में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अपनी सारी ताकत झोंक दी है।


रात दिन प्रत्याशी अपने हाथों में चुनाव  चिन्ह का पंपलेट अपने सहयोगी समर्थकों के साथ मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हें। मतदाता भी हर एक प्रत्याशियों को अपना मत देने का भरोसा दिला रहे हें। दूसरी ओर प्रचार वाहन से की गूंज से पूरा क्षेत्र लोकतांत्रिक महापर्व के रूप में गुजमान है। इस महासंग्राम में तेघड़ा नगर क्षेत्र के मतदाताओं का विशेष ध्यान मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद की ओर लगा हुआ है। मतदाता अध्ययन और आकलन में लगे हुए हें की कौन उनके लिए सुलभ और सहज होंगे। किनका पृष्ठभूमि सामाजिक और सामाजिकता से जुड़ा हुआ है। कौन उनके हर दुख सुख में सहभागी बनेंगे। समाज के दवे कुचले एवं किसान मजदूरों के लिए कौन संघर्ष करते आ रहे हें। कौन शोषण मुक्त और आदर्श तेघड़ा नगर परिषद के नव निर्माण का कार्य को मूर्त रूप देंगे। महादलितों, भूमिहीनों एवं साधन  बिहिन लोगों को उनके मूलभूत सुविधाओं के लिए कौन संघर्ष करेंगे। तेघड़ा नगर परिषद को जलजमाव से मुक्ति, शहरी अतिक्रमण से मुक्ति, बेरोजगारों को रोजगार, सभी सुविधा से सुसज्जित नगर परिषद बनाने को लेकर किसने संघर्ष किया है। इन तमाम बिंदुओं पर तेघड़ा नगर परिषद की जनता अपने बेहतर नेतृत्व के चयन को लेकर गंभीर दिख रहे में। हर चौक चौराहे नगर एवं मोहल्लों इन बातों को लेकर चर्चा गर्म है। हालांकि अधिकांश मतदाताओं ने अपना रुख तय कर लिया है। अब देखना है चुनाव के इस बच्चे चंद दिनों में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के कुर्सी पर जनता किससे बैठाती  है। यह चुनाव परिणाम घोषणा के बाद ही पता चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom