Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर वार्ड संख्या 4 दुर्गा स्थान के पास सीएसपी संचालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर वार्ड संख्या 4 दुर्गा स्थान के पास सीएसपी संचालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


तेघड़ा ( बेगूसराय)

तेधड़ा थाना अंतर्गत पिपरा दोदज  पंचायत के नोनपुर वार्ड संख्या 4 दुर्गा स्थान के पास सीएसपी का संचालन करते आ रही एक विवाहिता ने शनिवार कि दोपहर बाद लगभग 3:बजे अपने  घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । घटना की जानकारी पर मृतक के घर में कोहराम मच गया वहीं मोहल्ले में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।


फिलहाल मौत की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है । मृतका की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनपुर वार्ड संख्या 4 के रहने वाले विनोद कुमार महतो पिता स्वर्गीय राम केसर महतो कि लगभग 26 वर्षीय पत्नी सुलेखा कुमारी के रूप में की गई है। जो दुर्गा स्थान में सीएसपी का संचालन के अलावे   जीविका संगठन से जुड़कर कार्य करते आ रही थी।

लोगों ने बताया कि पूरे गांव की एकलौता महिला थी जो पैसा जमा -  निकासी के अलावे किसानों एवं छात्र छात्राओं के अलावे विभिन्न तरह के आवेदनों का ऑनलाइन अप्लाई एवं अन्य संबंधित  ऑनलाइन कार्य को करते आ रही थी  । जिसे गांव के लोगों को काफी सुविधा मिल रहा था। लोगों ने बताया कि पति विनोद महतो जो रिफाइनरी में अस्थाई रूप से फिटर का काम करता है और वह काम पर गया था। मृतका की सास अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास। बड़ा पुत्र विद्यालय गया हुआ था। विद्यालय से लौटने के बाद बच्चे ने अपनी मां को फंदे से झूलता हुआ देखकर चिल्लाया और शोर मचाया तब अगल-बगल के भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। घटना की सूचना के बाद मृतिका के मायके से भी लोग पहुंचे हुए हें

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है घटना किस हालात में घटी यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अनुसंधान से ही स्पष्ट होगा। मृतिका अपने पीछे छोटे-छोटे 2 पुत्र को छोड़ गई। अब लोगों का चिंता है कि बच्चों से मां की साया समाप्त हो जाने से छोटे-छोटे दोनों पुत्र का लालन पालन कैसे होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom