Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

दीपा कुमारी को कायस्थ समाज का मिला समर्थन, कार्यकर्ताओं में खुशी

दीपा कुमारी को कायस्थ समाज का मिला समर्थन, कार्यकर्ताओं में खुशी


नवादा नगर निकाय चुनाव का मतदान 18 दिसंबर को होना है और इसको लेकर सभी वार्डों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।नवादा नगर परिषद के वार्ड नंबर 22 में आज महत्वपूर्ण प्रत्याशी दीपा कुमारी ने अपने समर्थकों के द्वारा जोरदार चुनाव प्रचार किया।जिसमें वार्ड नंबर 22 के कई मतदाता इसमें शामिल हुए। पूरे वार्ड में जुलूस निकालने के बाद गढ़ पर इमामबाड़ा के समीप एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने उनके हाथ को मजबूत करने का ऐलान किया। इसके साथ ही आज सबसे महत्वपूर्ण फैसला कायस्थ समाज के लोगों ने लिया।कायस्थ समाज के लोगों ने आज अपना उन्हें समर्थन दिया है।उनके 15 साल में किये गए कार्यों को देखते हुए समाज के लोगों ने यह फ़ैलसा लिया।इस मौके पर कायस्थ समाज के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।इस मौके एक सुर से सभी लोगों ने उनके पक्ष में वोट करने का ऐलान किया और जिस तरह से उन्होंने 15 साल रहकर वार्ड का विकास किया उसी भरोसे के साथ उन्होंने वार्ड नंबर 22 के विकास का भरोसा दिलाया।आज के चुनावी सभा में सभी मतदाताओं का जोश देखने को मिल रहा था।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom