शहरों की तर्ज पर अब गांव में डोर टू डोर होगा कचरा का उठाओ
तेघड़ा (बेगूसराय)
शहरों की तर्ज पर अब गांव में भी डोर टू डोर कचरा उठाओ अभियान का शुभारंभ तेघरा प्रखंड के गौरा एक पंचायत में शुक्रवार को इसकी शुरुआत हो चुकी है।
लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत इस कार्य का शुभारंभ मुखिया जयमाला देवी, पूर्व मुखिया सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कुमार शर्मा, स्वच्छता पर्यवेक्षक रिक्की कुमार ने उपस्थित सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों के बीच संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। कचरा उठाओ के लिए पंचायत के हर घरों में हरा और नीला डस्टबिन वितरण किया जा चुका है। पंचायत मुख्य स्थलों एवं सार्वजनिक जगहों पर बड़े-बड़े डस्टबिन लगाए जा रहे हें।घरों से उठाए जाने वाले कचरे के निस्तारण जिसमें गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारित किया जाना है।प्रथम चरण में तेघड़ा प्रखंड के 4 पंचायत गौरा एक , गौरा दो, रात गांव एवं निपनियां मधुरापुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य के लिए वार्ड स्तर पर 1स्वच्छता कर्मी एवं पंचायत स्तर पर एक-एक स्वच्छता पर्यवेक्षक की मदद से पंचायतों को कचरा मुक्त किया जाएगा। अभी फिलहाल निपनियां मघुरापुर , गौड़ा दो गौरा एक में कचरा उठाओ का कार्य जारी है। रात गांव पंचायत भी इसके लिए तैयारी कर रही है ।मुखिया जयमाला देवी ने कहा कि हमारे गांव में कचरा का उठाव का शुरूआत हो गया है मेरे लिए बहुत खुशी की बात है अव डोर टू डोर कचरा कलेक्ट व उसका निस्तारण होगा। इस योजना के तहत तेघड़ा के चारों पंचायत के लिए कुल 1 करोड़ 2 लाख 32 हजार एक सौ रुपया उपलब्ध करवाई जा चुकी है।




