जैविक खेती के लिए किसानों के बीच गोष्ठी आयोजित कर किसानों को जागरूक किया गया।
संवाददाता,अशोक कुमार ठाकुर
तेघड़ा (बेगूसराय)
भूमि की उर्वरा शक्ति को बचाने ,पर्यावरण की शुद्धता को बचाने के साथ ही स्वस्थ मानव जीवन के लिए रासायनिक खादों की अपेक्षा जैविक खाद का अधिक प्रयोग करने हेतु तेघड़ा के प्रगतिशील किसान सुधीर कुमार राय द्वारा रासायनिक खाद के प्रयोग के स्थान पर कंपोस्ट एवं जैविक खाद के इस्तेमाल करने को लेकर किसानों के बीच दनियालपुर अवस्थित अपने आवास पर संगोष्ठी आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया । संगोष्ठी की अध्यक्षता किसान हरेराम राय ने किया। प्रगतिशील किसान सुधीर कुमार राय ने बताया कि जैविक खेती वह सदाबहार कृषि पद्धति है जिससे ना केवल भूमि की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहती है बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होता है। साथ ही कृषि लागत घटने व उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ने से किसानों को अधिक लाभ भी मिलता है।उन्होंने बताया कि इस खेती का मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं के बराबर हो। गौड़ा के किसान अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि अपने कृषि प्रधान देश में शताब्दियों से गोबर की खाद ,कंपोस्ट ,हरी खाद व जैविक खाद से विभिन्न फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में निरंतर मदद मिली है। पौधों को अपना जीवन चक्र पूर्ण करने के लिए अनेकों प्रकार का पोषक तत्व आवश्यक है। जिससे कार्बन हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन पानी एवं हवा से प्राप्त हो जाता है। वही अवशेषों तथा गोबर की खाद से जस्ता, लोहा ,तांबा ,कैलशियम ,मैग्निशियम ,क्लोरीन आदिश सूक्ष्म तत्वों की पूर्ति हो जाती है। इसके लिए समय पर बुवाई ,खरपतवार नियंत्रण ,सही किस्मों का चुनाव, सही फसल चक्र एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करना आवश्यक है। गोरा दो के किसान कामदेव यादव ने किसानों को अपने खेतों में कम से कम रासायनिक उर्वरक प्रयोग करने का सुझाव दिया।
विनोद कुमार मिश्र उर्फ गोरेलाल बाबा ने बताया कि खेती में रासायनिक उर्वरकों की अधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होने की कगार पर है साथ ही पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य पर इसका गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। वही कृषि परामर्श केंद्र के संजीव कुंवर ने यूरिया एवं रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए नए नो के छिड़काव पर बल दिया। मौके पर उपस्थित किसानों एवं प्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुना गया। मौके पर भाजपा के किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरोज राय, संजीव कुमार चौधरी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अशोक मिश्रा, पवन कुमार ठाकुर, शालिनी देवी, राम प्रकाश झा, कौशल किशोर राय, फुलेना पासवान, मुकेश मिश्र, चंद्रभूषण राय सुरेश राय संजय कुमार साह के अलावे दर्जनों किसान शामिल हुए।




