Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अग्निशमन पदाधिकारियों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल तेघरा में अग्नि से बचाव का मौका डील किया गया।

अग्निशमन पदाधिकारियों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल तेघरा में अग्नि से बचाव का मौका डील किया गया।  

तेघड़ा (बेगूसराय)

संवाददाता, अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत  शनिवार को तेघरा अनुमंडलीय अस्पताल के परिसर में अनुमंडलीय अस्पताल के पदाधिकारियों कर्मियों एवं आम लोगों के बीच तेघड़ा अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा आग से बचाव व बुझाने के तरीके बताए गए।अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर आग बुझाने का तरीका समझाया ।


टीम में शामिल अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र कुमार, विकास कुमार, चंद्रशेखर कुमार एवं विजय कुमार सुमनन ने एलपीजी सिलेंडर व शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के लिए बोड़े को गीला कर उसके ऊपर डालने से सिलेंडर में लगी आग आसानी से बुझ जाती है। उन्होंंने  बड़ी आग लगने पर पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना देने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि आग के धुए से घिर जाने पर कान, नाक और मुंह को गीले कपड़े से ढक लेना चाहिए। यदि कपड़ों में आग पकड़ ले तो भागना नहीं चाहिए बल्कि जमीन पर लेट कर उलट-पुलट करना चाहिए। साथ ही अपने आप को कंबल कोट व भारी कपड़े से ढकना चाहिए ताकि आप आसानी से बुझ जाए। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी रामकृष्ण, स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार, बीसीएम सिंधु कुमारी, लेखापाल विनय कुमार सिंह,स्थापना के मोहम्मद शहंशाह, के अलावे दर्जनों एनएम, स्वास्थ्य कर्मी,आंगनवाड़ी सेविका नीतू कुमारी के अलावा अन्य लोग शामिल थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom