Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पुलिया धंसने से आवागमन बाधित

पुलिया धंसने से आवागमन बाधित

नावकोठी बेगूसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत के छतौना गांव में ग्रामीण सड़क का पुलिया धंसने से आवागमन बाधित। छतौना चौबट्टा हरिहर सिंह के घर से छतौना सीमान तक की सड़क  जो नावकोठी मार्केट को जोड़ती है।इसी सड़क के बीच में बाबुसाहेब महतो घर के पास पुलिया धंसने से आवागमन बाधित हो गया है।यह सड़क बर्षों पुरानी है और लगभग एक किलोमीटर लंबी है। इस सड़क को नावकोठी मार्केट से जोड़ने का प्रयास कई वार हो चुका है जो विफल रहा।छतौना सीमान से नावकोठी के बीच सड़क की जमीन अनुपलब्धता के कारण कुछ दूर सड़क का निर्माण नहीं हो सका।नावकोठी मार्केट से नावकोठी सीमान तक पीसीसी ढलाई किया हुआ है।इधर छतौना से नावकोठी सीमान तक शिर्फ ईंट सोलिंग किया गया है जो जगह-जगह तहस-नहस हो गया है जो बिल्कुल जाने लायक नहीं है।


फिर भी ग्रामीण इसी सड़क से नावकोठी मार्केट जाने के लिए विवश हैं।वाहन चालक जब इस पथ से गुजरते हैं तो उन्हें छोटे बड़े गड्डों से ठोकरें एवं हिचकोले खाने पड़ते हैं। इस सड़क से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए नावकोठी पीएचसी ले जाना काफी पीड़ादायक है। ग्रामीण शिवब्रत नारायण सिंह,शशि भूषण सिंह, जयप्रकाश सिंह,सरपंच शांति देवी, पूर्व मुखिया जयराम सिंह,महेंद्र महतो, ने प्रशासन से अति शीघ्र इस सड़क का निर्माण कराने की अपील की।


नावकोठी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom