Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पैक्स अध्यक्षों और प्रगतिशील किसानों ने केंद्रीय मंत्री को दी बधाई

पैक्स अध्यक्षों और प्रगतिशील किसानों ने  केंद्रीय मंत्री को दी बधाई

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सभी पैक्स अध्यक्षों एवं प्रगतिशील किसानों ने केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को यूरिया की कमी दूर करने के लिए दी बधाई।विदित हो कि केन्द्रीय मंत्री के द्वारा राज्यस्तरीय सचिव से वार्ता कर बेगूसराय जिले को अतिरिक्त खाध आवंटन के पहल पर एचयूआरएल का 1000 एमटी,चंबल फर्टिलाइजर का 1000 एमटी एवं इफको का 1000 एमटी यूरिया विशेष रैक के माध्यम से बेगूसराय जिले में आपूर्ति की गई है। पैक्स अध्यक्ष रणबीर कुमार ने कहा कि माननीय सांसद महोदय किसानों के मुद्दे एवं आवश्यकता पर काफी गंभीर हैं।कुछ स्वार्थी नेताओं के द्वारा किसानों के बीच भ्रम जाल फैलाया  जा रहा है।उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया इफको का उत्पाद है एवं आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर होने का आगाज है। किसानों को नई नैनो यूरिया मक्के में, गेहूं में, गन्ने में स्प्रे करें इससे पौधे को 70% नाइट्रोजन मिलेगा। इसकी ट्रेनिंग इफको के माध्यम से दी जाएगी।बधाई देने वालों में पहसारा पश्चिम के पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार,पहसारा पूर्वी के संजय कुमार,महेश्वारा के रेखा देवी,डफरपुर के कुमार गणेश शंकर सिंह, रजाकपुर के शंकर महतो, हसनपुर बागर के महेश महतो,नावकोठी के बृजेश कुमार,विष्णुपुर के मनोहर कुमार,समसा के अशोक कुमार,आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष यशवंत कुमार, अरूण कुमार सिंह, छात्र नेता चंदन कुमार,शिवेश रंजन,पंसस अनीता झा सहित स्थानीय प्रगतिशील कृषक शामिल थे।

नावकोठी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom