रात गांव के उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल का हाल-चाल जानने पहुंचे बीडीओ व शुभचिंतक ।
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गए पैर जल्द स्वस्थ होने की कामना की
तेघड़ा ( बेगूसराय)
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत रात गांव पंचायत के उप मुखिया व समाजसेवी मोहम्मद इब्राईल का विगत दिनों गांव में ही कच्ची टूटी सड़क की वजह से पैर का घुटना क्षतिग्रस्त हो गया था। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय के निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया था।
अभी वे अपने घर दियारा भगवानपुर चक्की पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हें। उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल से हाल-चाल जानने उनके आवास पर तेघड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे, अनुमंडल बुनियादी विकल्प प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर, कांग्रेसी नेता ब्रजकिशोर चौधरी, वार्ड संघ के सचिव राजेश चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र ठाकुर, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक हरिवंश कुमार सिंह, चंद्रचूर पासवान, सरोज कुमार के अलावेअन्न शुभचिंतकों ने उनका हाल-चाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।





