Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News लोक आस्था व (सूर्योउपाशना) के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरहं से एलर्ट। जिला के तेघड़ा , फुलवरिया आदि थाना क्षेत्र के गंगा घाटों पोखरो पर कारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है

लोक आस्था व (सूर्योउपाशना) के महापर्व छठ को लेकर जिला  प्रशासन पूरी तरहं से एलर्ट। जिला के तेघड़ा , फुलवरिया आदि थाना क्षेत्र  के गंगा घाटों पोखरो पर कारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


बरौनी/बेगूसराय/ संवाददाता, महंत रामजीवन दास


जिला प्रशासन पुरी तरह सेअलर्ट मोड मे  है। महापर्व के अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रवासी सनातन धर्मी बिहार अपने घर लौट रहे हैं। इस कारण रेलवे स्टेशनो  और ट्रेनो ं मे  यात्रियो  की भीड लगातार बढ़ रही है। यात्रियो की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और रेलवे परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में एसडीएम तेघड़ा नीरज सिन्हा एवं एसडीपीओ तेघड़ा कृष्ण कुमार ने बरौनी जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस सहित रेलवे के संबंधित विभागो के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने प्लेटफॉर्मों पर यात्रियो  की आवाजाही. भीड  की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और उपलब्ध यात्री सुविधाओ का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने  यह भी देखा कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों को स्टेशन परिसर में किसी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियो ं और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने  पर जोर दिया। एसडीएम और एसडीपीओ ने रेलवे परिसर मे  भीड  प्रबंधन, यात्रियो  की सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने  के लिए पूरी तरह तैयार रहने की आवश्यकता पर

बल दिया। साथ ही आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को सतर्कता के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने को आदेश दिया गया। इतना ही नहीं प्रशासन ने क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर भी पवनैतिन के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों पर भी ध्यान देने कीबात बताई गई है। कहा जाता है कि सतर्कता गई, दुर्घटना भाई। इसलिए प्रशासन हर संभव एलरड मोड़ में दिख रही है। वही छठ पूजा समिति के कार्यकर्ता भी सेवा भाव से हर घाट पर लगे हुए हैं। फुलवरिया थाना क्षेत्र में इमली घाट, अब सीढ़ी घाट, शोकहारा जगदंबा पोकर सहित विभिन्न घाटों पर साफ सफाई, लाइट व्यवस्था, बेरीकेटिंग भी की गई है। जहां 15 नवंबर रविवार को अस्ताचल गामी यानी डूबते सूर्य एवं 16 नवंबर सोमवार को उदयाचल गामी सूर्य (भास्कर) को को को पवनैतिन द्वारा अर्ग देखकर पूजा अर्चना एवं आराधना की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

🪔 ✨ 🪔
RIYA WEB TECHNOLOGY
🎉 DIWALI DHAMAKA OFFER 🎉

इस दिवाली अपना
Professional News Portal
शुरू करें आधी कीमत में!

अपना खुद का Digital News Brand बनाएं। शानदार Professional News Website पाएं अब बेहद खास दिवाली ऑफर में।

50%
MEGA DISCOUNT
₹4,999 ₹9,999
🎁 आपकी ₹5,000 की सीधी बचत!
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ 50 GB Space ✓ 1 Year Support
🪔 सपनों की News Website बनाने का सुनहरा मौका!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!