Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पुरोहित,ना पुजारी और ना ही जजमान, श्रद्धा, विश्वास एवं आत्मसमर्पण के साथ छठ महापर्व संपन्न हुई। राजा प्रिय दत्त के मृत पुत्र को राजा -रानी के आराधना पर प्रगट होकर जीवनदान देकर राजा-रानी को पुत्र प्राप्ति की अभिलाषा को पूर्ण किया।

ना पुरोहित,ना पुजारी और ना ही जजमान, श्रद्धा, विश्वास एवं आत्मसमर्पण के साथ छठ महापर्व संपन्न हुई।


राजा प्रिय दत्त के मृत पुत्र को राजा -रानी के आराधना पर प्रगट होकर जीवनदान देकर राजा-रानी को पुत्र प्राप्ति की अभिलाषा को  पूर्ण किया।

बरौनी/बेगूसराय/ संवाददाता, महंत रामजीवन दास

बिहार सहित पूरे देश में मनाए जाने वाले छठ महापर्व अब विदेशों में भी मनाए जाने लगे।दुनिया में बहुत सारे पर्व देखे होंगे, लेकिन छठ जैसा एक भी पर्व नहीं । जिसमें अस्ताचल

 गामी भास्कर सूर्य एवं उदयाचल गामी सूर्य को भक्तजन अर्ग देते हैं। जिस पर्व में ना ही तो पुरोहित की आवश्यकता है और ना ही पुजारी की। और ना ही जजमान की।यह पर्व तो श्रद्धा और विश्वास एवं आत्मसमर्पण के भक्ति भाव व शांति की कामना लेकर किए जाते हैं। कहा जाता है की राजा प्रिय दत्त की आराधना एवं पुकार पर प्रकट होकर उनके मृत बालक को जीवन दान देकर पुत्र सुख की अभिलाषा प्रदान किया। जो माता भगवान शंकर के पुत्र कार्तिकेय की अर्धांगिनी मानी जाती है। जिन्हें जनक नंदिनी सीता माता अपने पति मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साथ 14 वर्षों का वनवास के उपरांत  अयोध्या वापसी के समय मुंगेर में  पूजा अर्चना करके माता को अर्ग  देकर पूजा अर्चना की थी। जिस माता की पूजन से  संतान सुख एवं परिवार के सुख शांति के लिए श्रद्धालु भक्तों द्वारा 36 घंटे का उपवास रखकर बिना अन्न जल के श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा अर्चना में एवं आत्मसमर्पण के साथ भक्तजन मनाते हैं। जिस पर्व में उच्च- नीच छोटा -बड़ा का भाव- मिट जाता है। यहां तक की अल्पसंख्यक समाज की महिलाएं भी मिट्टी की चूल्हा बना कर एवं मिट्टी के बर्तन में प्रसाद के लिए ठेकुआ का निर्माण करती है, और माता की श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा अर्चना करती है। जिनके पर्व में गेहूं आटा का ठेकुआ प्रसिद्ध है।

इस पर्व में घाटों की साफ- सफाई- पवित्रता एवं वरतीयों की सेवा सुरक्षा के लिए हर घाटों पर समाज के नौजवानों द्वारा छठ पूजा संस्थान का निर्माण कर पूजा से पूर्व ही घाटों की साफ- सफाई में लग जाते हैं। कहां यह भी जाता है कि लोग उगते सूर्य को अधिक महत्व देते रहे हैं, लेकिन इस पर्व में सबसे पहले अस्ताक्सलगामी सूर्य एवं फिर  उदयाचलगामी भास्कर सूर्य  को भक्तों द्वारा अर्य दिया जाता है। पवनैतिन द्वारा श्रद्धा और विश्वास एवं आत्मसमर्पण के साथ किए गए आराधना पर छठी मैया उन्हें हर सुख-संपदा प्रदान करती है। और भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती है। इस पर्व को लेकर बरौनी क्षेत्र में लगभग 3 दशकों पूर्व सबसे पहले दीनदयाल रोड फुलवरिया में व्यवसाई वर्ग के समाजसेवी महेश प्रसाद गुप्ता द्वारा महंत रामजीवन दास के प्रेरणा पर छठ पूजा संस्थान का निर्माण कर फुलवरिया गंज बाया नदी के इमली घाट शिवाला के पास छठ व्रतियों के लिए सेवा और समर्पण के भावना से घाटों की साफ सफाई,बेरिकेटिंग, लाइट की व्यवस्था में युवा वर्गों लगाया । उसके बाद शोकहारा मां जगदंबा पोखर पर हेमंत राय की प्रेरणा से युवाओं को प्रेरणा देकर छठ पूजा समिति का निर्माण कराया। इतना ही नहीं उनके प्रेरणा से बच्चों को शिक्षा, खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होने लगा।  फिर निपानिया में युवा वर्गों द्वारा तीन घाटों पर छठ वरतीयों की सेवा में युवा वर्ग अग्रसर हुए। जिसके बाद मधुरापुर पुवारी टोला गंगा घाट में भी स्थानीय युवकों द्वारा घाटों पर छठी मैया को अघ देने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा भाव में भिर गए। जो आज भी गांव के युवा वर्ग घाटों की साफ सफाई,  बेरी केटिंग लाइट की अच्छी व्यवस्था की जा रही है। अब तो दर्जनों गांवो के युवा वर्ग छठ व्रत के अवसर पर वरतीयों के सेवा भाव में तन मन से लगे रहते हैं। वही सरकारी फंड को संवेदको के द्वारा लूटने का भी कार्य किये जाने की भी चर्चा जोरों पर रहती  है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad