हाथ में तिरंगा व जुबां पे सारे जहाँ से अच्छा हिंदोस्ता हमारा हमारा सुन झूम उठे श्रोता शाहरुख साबरी व बेबी जारा डिस्को ने मचाया धमाल
हाथ में तिरंगा व जुबां पर "सारे जहाँ से अच्छा, हिंदोस्ता हमारा हमारा" ने पटोरी वासियों को एक बार फिर दिल जीता। मौका था दुर्गापूजा के अवसर पर शहर स्थित स्टेशन चौक के पास अवस्थित माँ कात्यायनी मन्दिर के पास रेलवे पार्क में बीती सोमवार की रात आयोजित कव्वाली मुकाबले की। देश के मशहुर व मुंबई की सरजमीं से आए कव्वाल शाहरुख साबरी व दिल्ली से आयी सुप्रसिद्ध कव्वाला सुरों की मल्लिका बेबी जारा डिस्को के जोरदार मुकाबले की। मुकाबले के शुरुआती दौर में ही जब शाहरुख साबरी ने अपने हाथों में तिरंगा ले सारे जहाँ से अच्छा, हिंदोस्ता हमारा हमारा सरीखे देश भक्ति से ज्योंहि उक्त मुकाबले का आगाज किया हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रोता सह दर्शक झूम उठे। वही बेबी जारा डिस्को की मै तो तेरी बांसुरी तोड़ दूँगी सरीखे हाजिर जबाबी गजल के साथ ही एक से बढ़कर एक संगीत ने श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा। स्थानीय विधायक रणविजय साहू, समाजसेवी अभय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप सेशं उद्घाटित उक्त कव्वाली के मुकाबले के दौरान आयोजकों में प्रमुख माँ कात्यायनी पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार राय, उपाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, सदस्य मणिग्रीव कुमार सरीखे दर्जनों लोग सक्रिय देखे गये।




