सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
शाहपुर पटोरी सच आज तक न्यूज संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट।
थाना क्षेत्र के 1 अधेड़ की सड़क दुर्घटना में गुरुवार को हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान हरपुर सैदाबाद पंचायत के अमदीपुर गाँव निवासी 40 वर्षीय कैलाश राय के रूप में हुई है। मृतक अपने घर से दिव्यांग पत्नी के ई-केवाईसी करवाने पटोरी प्रखण्ड मुख्यालय जा रहा था कि धमौन चौर स्थित साधु बाबा मंदिर के पास किसी अज्ञात बाइक सवार ने उसे धक्का मारकर फरार हो गया। वही उक्त धक्के से कैलाश राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। आर्थिक रूप से पूर्णतः कमजोर मृतक अपने पीछे एक दिव्यांग पत्नी के अलावे एक पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गया है जो अत्यंत ही चिंता का विषय है कि आखिर अब उन तीनों की आगे की जिंदगी कैसे कटेगी।



