लिट्टी की दुकान बनी 'ठेका', नाबालिग बेटा गांव-गांव पहुँचा रहा अंग्रेजी शराब प्रशासन बना खामोश तमाशबीन।
खाकी की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहा शराब का अवैध कारोबार, चिलहाय पुल के पास शराब माफिया सिकंदर महतो के हौसले बुलंद
बिहार में कैसा प्रशासनिक पहरा? 16 साल के किशोर को बना दिया शराब तस्कर, बेपरवाह बनी तेघड़ा पुलिस
तेघड़ा चिलहाय पुल के पास लिट्टी दुकान की आड़ में चल रहा था अंग्रेजी शराब का अवैध धंधा, नाबालिग से कराई जा रही थी सप्लाई।
वरिष्ठ संवाददाता महंत रामजीवन दास
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों की पोल तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरेआम खुलती नजर आ रही है। स्थानीय प्रशासन की कथित अनदेखी के बीच चिलहाय पुल के पास खुलेआम अंग्रेजी शराब बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। हैरानी की बात यह है कि इस अवैध कारोबार में नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
लिट्टी की दुकान की आड़ में धंधा
चिलहाय पुल पर लिट्टी की एक दुकान की आड़ में यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। आरोप है कि सिकंदर महतो नामक व्यक्ति इस अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार का संचालन कर रहा है। प्रशासनिक सुस्ती के कारण इस धंधेबाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बिना किसी डर के अवैध शराब की खरीद-फरोख्त की जा रही है।
नाबालिग से कराई जा रही है होम डिलीवरी
इस अवैध नेटवर्क की सबसे खतरनाक इंग्लिश शराब देसी शराब का कारोबारी स्कूल के बच्चे सामने आई है कि कारोबारियों द्वारा धड़ल्ले से नाबालिगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि सिकंदर महतो का 16 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार गांव-गांव घूमकर और ग्राहकों तक घर-घर जाकर अंग्रेजी शराब की सप्लाई करता है।
बाल अधिकारों का भी हो रहा उल्लंघन
शराबबंदी कानून के उल्लंघन के साथ-साथ यह मामला किशोर न्याय (Juvenile Justice) अधिनियम और बाल अधिकारों का भी गंभीर उल्लंघन है, जहां एक नाबालिग को अपराध के रास्ते पर धकेला जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है और पुलिस बेपरवाह बनी हुई है।
ग्रामीणों की मांग
इलाके के प्रबुद्ध नागरिकों और जागरूक लोगों ने जिला प्रशासन और बेगूसराय पुलिस अधीक्षक (SP) से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस अवैध शराब माफिया और उसके नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा पीढ़ी तेजी से बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगी।
स्थान ग्राम- पंचायत चिलहाय, पोस्ट- खिदिरचक, थाना- तेघड़ा, जिला- बेगूसराय (पिन कोड- 851112)









