बरौनी प्रखंड में भक्ति व उत्साह के साथ संपन्न हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
संवाददाता मुकेश कुमार
बरौनी प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार को सृष्टि के आद्य बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पूरे भक्तिभाव, पारंपरिक निष्ठा और हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
इस अवसर पर विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों तथा तकनीकी केंद्रों में भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गईं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में लोगों ने नए वस्त्र धारण कर विधि-विधान के साथ कैलेंडर व तस्वीरों में स्थापित बाबा विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रमुख संस्थानों में दिखी विशेष रौनक विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर प्रखंड के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों और उपकेंद्रों को भव्य रूप से सजाया गया था। मुख्य रूप सेः
जीरोमाइल ग्रिड एवं जीरोमाइल उपकेंद्रः विद्युत बरौनी उपकरणों की साफ-सफाई करविशेष पूजा-अर्चना की गई।
बरौनी सुधा डेयरीः डेयरी परिसर में भव्य सजावट के साथ भगवान विश्वकर्मा का आह्वान किया गया।
अग्निशमन सेवा केंद्रः अग्निशमन वाहनों व संयंत्रों की पूजा कर कर्मियों ने सुरक्षा व सेवा का संकल्प लिया।
तिलरथ, पिपरा देवस, हाजीपुर, राजवाड़ा एवं बीहटः इन सभी क्षेत्रों के छोटी-बड़ी दुकानों, वर्कशॉप और आवासीय परिसरों में पूजा-पाठ का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन पूरे प्रखंड क्षेत्र में पूजा-पाठ का माहौल भक्तिमय और शांतिपूर्ण बना रहा। श्रद्धालुओं ने आरती के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। जगह-जगह लाउडस्पीकर पर बजते भक्ति गीतों से पूरा बरौनी इलाका दिनभर भक्तिरस में सराबोर रहा।



