Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News नीतीश संवाद कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई और आभार: अनुराधा*

नीतीश संवाद कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई और आभार: अनुराधा


संवाददाता राम आधार साहनी खगड़िया, 10 सितंबर।

शहर से सटे बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में बुधवार को आयोजित जदयू के पूर्व निर्धारित ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम’ की ऐतिहासिक सफलता और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के भव्य आतिथ्य सत्कार पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के सभी नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है।

          जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में जदयू के विधायक, जनप्रतिनिधि तथा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह, समर्पण और अनुशासन के साथ मेहनत की, वह संगठन की मजबूत एकजुटता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

         उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं साधुवाद देते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम खगड़िया की धरती पर एक प्रभावशाली राजनीतिक-सामाजिक संवाद के रूप में दर्ज हुआ है।

          जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि माता कात्यायनी की पावन धरती पर पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं खगड़िया से लगातार स्नेह और संपर्क बनाए रखने वाले प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिस जोश और जुनून के साथ भव्य स्वागत किया, वह संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उमड़ी कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि बिहार के जल अधिकारों और फरक्का जल संधि से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रही है।

       उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जदयू के सामूहिक प्रयास और संगठनात्मक एकजुटता की सफलता है।

         जदयू के अन्य पदाधिकारियों में जदयू नेता पंकज कुमार पटेल,प्रभाकर चौधरी मन्टून, युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, धर्मेंद्र महतो, राजीव रंजन, सुबोध यादव,जयप्रकाश मौर्य सहित सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों ने भी नीतीश संवाद कार्यक्रम के सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को साधुवाद दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom