मल्हीपुर दक्षिण पंचायत भावी मुखिया प्रत्याशी आनंद कुमार उर्फ वकील ने दी विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं।
मल्हीपुर दक्षिण (बिहार) क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी एवं जनसेवक आनंद कुमार उर्फ वकील ने मल्लहीपुर दक्षिण पंचायत के सभी देशवासियों और पंचायत वासियों को भगवान विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि "कर्म ही पूजा है, भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें।" पंचायत वासियों की सेवा को ही अपना सबसे बड़ा धर्म मानने वाले आनंद कुमार उर्फ वकील का संकल्प क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना है। उनके एजेंडे में आदर्श पंचायत का निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है।
"सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" के मूलमंत्र के साथ उन्होंने पंचायत के विकास के लिए जनता से अपना समर्थन और आशीर्वाद मांगा है।



