ग्रीन पटोरी, क्लीन पटोरी कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, लोगों ने की सराहना
शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट |
स्थानीय नगर परिषद प्रशासन द्वारा शनिवार को ग्रीन पटोरी, क्लीन पटोरी कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या - 17 (चकदाउत) से किया गया है | पर्यावरणविद् वशिष्ठ राय वशिष्ठ के पहल पर प्रारंभ उक्त कार्यक्रम के क्रियानव्यन में नगर परिषद द्वारा संचालित उक्त कार्यक्रम की इलाके के लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है | कार्यक्रम का उद्घाटन नगर अध्यक्षा प्रियंका सुमन, उपाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी उर्फ राजू चौधरी, पर्यावरणविद श्री वशिष्ठ, नगर राजद अध्यक्ष राम शंकर राय आदि ने वृक्षारोपण कर किया | मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद कसिया देवी, अन्य वार्ड पार्षदों में उज्ज्वल तिवारी, राजकिशोर शर्मा, अंजीव कुमार राय, पूर्व मुखिया विजयकांत राय, ईओ. अजय कुमार, जेई. सुनील कुमार चौधरी, नगर प्रबन्धक रूपेश कुमार, नगर कर्मी धनंजय कुमार, विष्णु कुमार, रवि कुमार, बिट्टू कुमार, समाजसेवी संजय सदा, जीतेश चौधरी के अलावे काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे |



