प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान’ और केंद्र सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत तेघड़ा विधायक व मुख्य पार्षद ने बीहट के असुरारी में चलाया स्वक्षता कार्यक्रम.
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ और केंद्र सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
स्वच्छता एवं जनभागीदारी को अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाया गया है। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों, अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों, स्कूलों, कार्यालय परिसरों और जलस्रोतों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे नियमित जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई है।
2 अक्टूबर, गांधी जयंती और स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर निकायों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाने तथा ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। इसी अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर परिषद बरौनी के वार्ड -7 असुरारी में तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी ने स्वक्षता अभियान चलाया. इस मौके पर विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि आप अपने घरों को आँगणों को स्वक्ष बनाये रखने के लिए नित्य दिन साफ सफाई करते हैँ. इसी तरह सार्वजनिक स्थानों को भी स्वक्ष बनाये रखने के लिए अगर मिलजुलकर साफ सफाई करते हैँ तो इससे हमारा वातावरण स्वक्ष रहेगा और हमारे क्षेत्र में साफ सफाई बनी रहेगी. सफाई कर्मी तो क्षेत्र में अपना कार्य करते ही हैँ हमें भी स्वक्षता के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए. जिसमें खासकर नौजवानों को आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. मौके पर भाजपा नेता सुनील सिंह,जदयू नेता शम्भू सिंह पूर्व मेयर अशोक सिंह पूर्व सरपंच रविंद्र कुमार सुनील सिंह यश यानी आनंद रामनरेश सिंह, एसएससी आनंद ,अशोक सिंह ,सुनील सिंह, विवेक कुमार .मुकेश राय.. मुकेश सिंह. राममिलन सिंहसमेत दर्ज़नों लोग शामिल हुए.



