बरौनी स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
बीहट संवाददाता मुकेश कुमार
बरौनी स्वास्थ्य केंद्र में 160 आवेदन किया गया दिव्यांगों ने शिविर में आकर निर्धारित प्रपत्र में सूचना अंकित कर प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न कर यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया।शिविर में यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने के साथ उनके लिए सभी तरह के समुचित लाभ दिव्यांग को मिलने की बात कही गई। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि इस कार्ड के बन जाने के बाद दिव्यांगों को सरकारी सहायता लेने में आसानी होगी। शिविर में मानसिक मंदता के अस्थि निशक्तता के, मूक बधिर का प्रमाण पत्र बनाया गया। साथ ही यूडीआईडी कार्ड के लिए प्रपत्र जमा किया गयाइस संबंध में समावेशी शिक्षा के बीआपी कमल कुमार मौर्य ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगों की पहचान, स्वास्थ्य सुविधा व विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करना है। मौके पर पीएचसी प्रभारी मनोज कुमार ऑर्थोपोडिक सर्जन डॉ. दिवाकर कुमार नेत्र सहायक घनश्याम कुमार हेल्थ मैनेजर संजय सिंह सहित स्वास्थ्य कर मि धर्मेंद्र कुमार अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे


