जिला प्रशासन डाल डाल तो अपराध कमी पात-पात बाली कहावत चरितार्थ हो रही है बेगूसराय जिले में।
एक मामला सुलझता नहीं की दूसरी घटना हो जाता है।
जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर प्रबंदा के समीप सलमान टेक्सटाइल बेंडिंग हाउस के बड़े थोक विक्रेता को अपराधियों ने अपने दुकान जाने के क्रम में गोली मारकर हत्या कर दी।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
जिला प्रशासन डाल डाल तो अपराधकर्मी पात-पात ? बताया जाता है कि जिले के अंदर अपराध कर्मियों का मनोबल इतना ऊंचा हो गया है की आए दिन कहीं ना कहीं, कोई ना कोई घटना को अंजाम देकर अपराध कमी भाग निकलने में कामयाब हो जाते हैं। घटना उपरांत प्रशासन द्वारा अपने सूत्रों के द्वारा अपराध कर्मियों को अपने कब्जे में लेने के लिए हाथ पांव मारते फिरते हैं।
बताया जाता है कि जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर प्रबंदा गांव के समीप आज अहले सुबह सलमान टेक्सटाइल बेंडिंग हाउस के बड़े थोक विक्रेता मोहम्मद शहजाद को अपने दुकान जाने के क्रम में घात लगाए अपराधियों ने लगातार तीन गोली मार कर मौत की नींद सुला दी। और अपराध कमी हथियार लहराते हुए अपने गंतव्य के लिए चले गए। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त देखा जा रहा है। सूचना पाते ही स्थानीय प्रशासन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के लाश को अपने कब्जे में कर संघन अनुसंधान में जुट गई है, जबकि घटना की खबर पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है एवं स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है



