Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सती दादी का किया मंगल पाठ: मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने की कुलदेवी की पूजा

 सती दादी का किया मंगल पाठ: मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने की कुलदेवी की पूजा


तेघड़ा से संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर

व्यावसायिक संघ के सचिव सुरेश प्रसाद रोशन के नए आवासीय परिसर में आयोजक नीलम अग्रवाल की नेतृत्व में मारवाड़ी समाज की महिलाओं  द्वारा सोमवार को  देर शाम तक रानी सती दादी का मंगल पाठ कर पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुख्य  रूप से नीलम अग्रवाल की दोनों बहु निधि अग्रवाल एवं पूजा अग्रवाल मुजफ्फरपुर से आकर शामिल हुई।  मुजफ्फरपुर से पधारे कलाकार राजीव सोनी द्वारा दादी रानी सती के वार्तालाप , शादी- व्याह, विदाई से लेकर अपने पति के साथ युद्ध करने वाले डाकुओं के अंत के बाद खुद अपने पति के शव के साथ चिता पर सती हो जाने की झांकी को देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। मारवाड़ी समाज की  सौ से अधिक महिलाओं ने मंगल पाठ किया इस दौरान महिलाओं ने नृत्य  नाटिका के साथ कुलदेवी को चुरा और चुनरी चढ़ाया।  अंत में आयोजन द्वारा स्वादिष्ट भोजन करने के बाद प्रसाद वितरण का कार्य किया गया। आयोजक नीलम अग्रवाल ने बताया कि रानी सती दादी का वास्तविक नाम नारायणी है। मान्यताओं के अनुसार एक युद्ध के दौरान रानी सती के पति की मृत्यु हो जाती है और वह सती हो जाती है। लोग इन्हें शक्ति के रूप में भी जानते हैं और त्रिशूल रूप में उनकी पूजा की जाती है। रानी सती दादी दुर्गा का रूप है इस अवसर पर  शक्तियों की पूजा करते हें। अपने संस्कृति को जागरूक रखने के लिए एक साथ मिलकर रानी सती दादी का मंगल पाठ करते हें। उनकी जीवनी का गुणगान करते हें। मारवाड़ी समाज के रानी सती दादी को लोग कुलदेवी के रूप में पूजते हें। मौके पर प्रमिला सुल्तानिया, सकुन केजरीवाल, राधा तिकमानी राखी अग्रवाल, संतोष राज गढ़िया, मधु  अग्रवाल के अलावे अन्य मौजूद थे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom