बीआर डीएवी के छात्रों ने दिखाया हुनर
सच आज तक न्यूज संवाददाता बीहट मुकेश कुमार
वेगूसराय : बरौनी रिफाइनरी डीएवी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत गान से हुई, जिसका निर्देशन वंदना श्रीवास्तव ने किया। विद्यालय के प्राचार्य कमल किशोर सिन्हा ने मुख्य अतिथि बरौनी रिफाइनरी के ईडी सह रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि बरौनी रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच और कौशल का विकास किए बिना कोई समाज या देश आगे नहीं बढ़ सकता। विद्यालय द्वारा आयोजित
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों से मिलते बरौनी रिफाइनरी के ईडी सत्य प्रकाश जागरण
यह प्रदर्शनी छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में सीजीएम (एचआर) भास्कर हजारिका, जीएम (एचआर) आफिसर मुकेश कुमार मिश्र, एम्प्लाई रिलेशनशिप
आफिसर ओम प्रसाद साहू, मेंटेनेंस मैनेजर (सिविल) राजीव कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कक्षा सातवीं से द्वादश तक के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनव


