Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बरौनी रेल थाना पुलिस ने तीन अटैची लिफ्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

बरौनी रेल थाना पुलिस ने तीन अटैची लिफ्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

रेल राजकीय थाना, रेलवे सुरक्षा बल एवं सीआईडी की संयुक्त टीम द्वारा जांच के क्रम में ट्रेन से उतरकर भागते हुए तीन लिफ्टरो को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तीनों लिफ्टरों की पहचान फुलवरिया कैरी बाड़ी का रहने वाला बताया जाता है।

बरौनी /बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के  बरौनी रेलवे स्टेशन पर रेल राजकीय थाना, रेलवे सुरक्षा बाल एवं सीआईवी की संयुक्त टीम द्वारा दूरगामी ट्रेनों की जांच अभियान चलाई जा रही थी। इसी द्रव्यमान सभी  पुलिस दल की त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की अपराधिक गतिविधियों पर काफी पैनी नजर है। बीती रात जीआरपी, आरपीएफ सीआईबी  की संयुक्त छापामारी हुईं।ट्रेन संख्या 13205 पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस के एसी कोच से बैग लिफ्टिंग कर बरौनी जंक्शन पर भागते हुए तीन चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान नीरज कुमार पिता अशोक राम, अजय कुमार पिता शंकर साव एवं अमित कुमार पिता बीरो साव, के रूप में की गई। सभी फुलवरिया थाना क्षेत्र के कैरीबारी  फुलवरिया, के रूप में की गई । इनके पास से चोरी के बैग से नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। रेल पुलिस ने रेल थाना बरौनी में कांड दर्ज करा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

बताया गया कि बैग स्वामी को सूचना देकर  बुलाया जा रहा है।यह बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो फुलवरिया गंज फुलवरिया केलीबारी एवं पश्चिम टोला रेलवे चोरों से भरा हुआ बताया जाता है। जिसमें कुछ ऐसे भी चोर हैं जो बाहर से आकर किराए पर मकान लेकर रहा करते हैं और स्थानीय युवकों को भी अपने धंधे में शामिल करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom