भाकपा प्रत्याशी राम रतन सिंह अपने गांव मैं ही 1498 मतों से पीछे रहे।
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के बूथ संख्या 269 पर अपने प्रतिद्वंदी रजनीश कुमार से 127 मतों से पीछे रहे।
बिहट में 17 412 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें रजनीश कुमार को 8752 तथा राम रतन सिंह को 72 54 मत मिले।
तेघड़ा उत्तरी बेल्ट के धनकौल पंचायत में सबसे कम वोट रजनीश कुमार को मिले। जबकि बारो दक्षिणी में रजनीश कुमार जीते वही उत्तरी में उनकी हार हुई।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता। महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
अमूमन हर प्रत्याशी अपने गांव तथा बूथ पर जीत हासिल करते रहे हैं। जबकि तेघड़ा विधानसभा में महागठबंधन के प्रत्याशी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार राम रतन सिंह अपने गांव बिहट के 27 मतदान केदो में से मार्च 10 पर ही बढ़त बना सके। जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन भाजपा के उम्मीदवार रजनीश कुमार बिहट से 1519 मतों से आगे रहे। कांग्रेस के केंद्रीय नेता कन्हैया कुमार के बूथ पर भी बूथ संख्या-269/भाकपा प्रत्याशी से रजनीश कुमार 127 मतों से आगे रहे। बिहट में 17412 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था जिसमें से रजनीश कुमार को 8752 तथा राम रतन सिंह को 7254 प्राप्त हुए। जबकि तेघड़ा प्रखंड के धड़कौल में भाजपा प्रत्याशी को सबसे कम वोट मिले। धनकौल में बूथ संख्या-90पर भाजपा प्रत्याशी को मंत्र 49 वोट प्राप्त हुए, एवं एक अन्य बूथ पर 65 मत प्राप्त हुए, जबकि भाकपा प्रत्याशी को 616 वोट मिले। इसी तरह फुलवरिया पंचायत तीन बूथ संख्या 137 में रजनीश कुमार को मात्र 81 मत प्राप्त हुए तो राम रतन सिंह को 474 मत मिले। जबकि दनियालपुर के बूथ संख्या 38 पर 79 मोहम्मद रजनीश कुमार को तो राम रतन सिंह को 400 मत प्राप्त हुए। वही बारो दक्षिणी पंचायत में रजनीश कुमार को जीत हासिल हुई लेकिन बारो उत्तरी पंचायत में बूथ संख्या 218 एवं 219 में क्रमशः 58 और 89 मत मिले।



