Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर बरौनी एवं फुलवरिया थाना में हुई शांति समिति कि बैठक आयोजित

दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर  बरौनी एवं फुलवरिया थाना में हुई शांति समिति कि बैठक आयोजित।


बरौनी थाना में थाना अध्यक्ष विकास कुमार रंजन की अध्यक्षता में एवं फुलवरिया थाना में थाना अध्यक्ष विजय सहनी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बरौनी/ बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

दीपों का पर्व दीपावली एवं आस्था का  पर्व छठ पर्व को लेकर जिला कप्तान के आदेश पर विभिन्न थाना परिसरों में थाना अध्यक्ष के अध्यक्षता में दोनों पर्वों में शांति व्यवस्था कायम  रखने हेतु शांति समिति की बैठक की गई। उक्त बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गण्यमान नागरिक तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों के सामने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है, और इस क्रम में दीपावली एवं छठ का पर्व भी मनाया जाना है। ऐसे में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों पर्वों के अवसर  पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सबों का दायित्व है। दोनों पर्वों के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्ण रोक रहेगी। एवं पटाखे की दुकान को लेकर दुकानदारों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। ताकि किसी तरह की अनहोनी से लोगों को बचाया जा सके। खास करके बच्चों द्वारा अज्ञानता बस पटाखा छोड़ना खतरे से खाली नहीं है। एवं समूह के बीच पटाखा छोड़ना भी खतरे से खाली नहीं है। पटाखा की दुकान गर बिना लाइसेंस के खोलकर बेचते पकड़े गए तो ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। दोनों थाना में शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि,वार्ड पार्षद, गन्यमान लोगों की उपस्थिति अच्छी देखी गई। एवं सुरक्षा की दृष्टि कौन से प्रशासन सुझाए गए बातों का समर्थन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom