Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कौन होगा राजग गठबंधन का तेघरा विधानसभा का उम्मीदवार, गठबंधन के कार्यकर्ता नजरे लगाए बैठे हैं।

 **कौन होगा राजग गठबंधन का तेघरा विधानसभा का उम्मीदवार, गठबंधन के कार्यकर्ता नजरे लगाए बैठे हैं।**

नॉमिनेशन का 4 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी गठबंधन का उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन रशिद भी नहीं कटवाया है।

स्थानीय स्वार्थी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के कारण तेघरा विधानसभा की सीट गठबंधन के हाथों गई। लेकिन फिर भी जीत हासिल नहीं हुई।


मास्को के नाम से चर्चित तेघरा विधानसभा सीट पर बरसों तक जीत के लिए दो दलों के बीच हो रहे टकराव के कारण हजारों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक स्वयंसेवक ने अपने प्रयास से उक्त क्षेत्र में कमल खिलाने का प्रयास किया, लगभग 88 हजार मत पाकर भी सामने वाला दल  को हरा नहीं सका।


लेकिन कमल फूल के ही एक उम्मीदवार ने मात्र लगभग 38000 मत पाकर मास्को का पतह किया और विजई घोषित हुआ।

घोषित विधायक ने दूसरे राउंड में टिकट मिलने में असफल रहने पर अपने ही दल के टिकर्थियों को हराणे में अहम भूमिका अदा की।

फिर गठबंधन के उम्मीदवार जब अगले राउंड में मैदान में उतरा तो खुल्लम-खुल्ला विरोध कर उसे भी हराने में अहम भूमिका अदा कर दी ।


अब ऐसे तथाकथित लोग अपना सम्मान खोज रहे हैं। जबकि संगठन को सीचने वाले कार्यकर्ता को सम्मान देना भी उचित नहीं समझते।


बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।

दशकों पूर्व बरौनी से तेघरा विधानसभा क्षेत्र मास्को के नाम से चर्चित था। उस वक्त नारा चलता था बरौनी से बखरी लाले-लाल,। 

जिले के सातों विधानसभा पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा फहरा रहा था। इस क्रम में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के लोगों द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी को मात देने के लिए हर संभव प्रयास रत था। जिस कारण दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं में जमकर विरोध प्रदर्शन होता रहता था। जिसमें हजारों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। नव्वे के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक जांबाज स्वयंसेवक जिला का कमान संभालते हुए खासकर बरौनी विधानसभा क्षेत्र में अपना परचम लहराने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को आत्म बल दिया, मुख में आवाज दी, सही रास्ते पर चलकर कमल के वृक्ष को बट वृक्ष के रूप में स्थापित करने के लिए रात दिन लगा रहा। इस क्रम में प्रदेश नेतृत्व ने उसे दो बार टिकट देकर चुनाव लरवाया। लेकिन सफल नहीं हो सका। एक बार तो उसे लगभग 88 हजार मत प्राप्त हुए, लेकिन फिर भी वह जीत नहीं सका। उस समय  वोट के बक्से से जिन निकालने की चर्चा जोरों पर थी। फिर भी वह स्वयंसेवक संगठन के लिए तन मन धन से समर्पित रहा। इसी क्रम में दूसरे दलों से पार्टी में आए एक कार्यकर्ता संगठन का टिकट पाने में सफल रहा। और लगभग 38 हजार मत प्राप्त कर जीत की सफलता प्राप्त कर ली। लेकिन जीत हासिल करने वाले उक्त विधायक ने अपने ही रिश्तेदारों, दोस्तो, यारों को आगे बढ़ाने में लगे रहे। फिर जब दोबारा चुनाव का वक्त आया। तो टिकट कट जाने के कारण प्रदेश से ही चुनाव कार्यालय से सारा सामान कुर्सी, बेंच, टेबल, पंखे तक कार्यकर्ताओं को उठाकर अपने कब्जे में कर लिया। क्योंकि इस बार का टिकट संगठन को मजबूत बनाने वाले उक्त स्वयं सेवक को मिला था। इतना ही नहीं टिकट से वंचित अभ्यर्थियों ने अपने सहयोगियों के द्वारा उसे हराने में अहम भूमिका अदा की। जिस कारण वह फिर हार गया। उसके बाद बरौनी से तेघरा विधानसभा बने क्षेत्र से गठबंधन के दूसरे दलों के हाथ में चली गई। और जब उसके उम्मीदवार मैदान में आए तो उसे भी हराने के लिए तथाकथित  उक्त नेताओं ने संगठन के अपने समर्थित लोगों को भरका कर उसे भी हारने का कार्य किया। और अब कहते फिर रहे है कि इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को शिकस्त दी थी, जिस कारण यह सीट भारतीय जनता पार्टी की है। और किसी भी हालत में   यह सीट भाजपा को मिलनी चाहिए। एवं स्थानीय किसी भी नेता को टिकट मिलना चाहिए। 

लेकिन इसके बावजूद इस बार भी तेघरा विधानसभा की सीट असमंजस की स्थिति में बनी हुई थी। मे जदयू के पाले लेकिन 10 अक्टूबर से ही नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी है, फिर भी इस सीट पर कौन उम्मीदवार होगा, जिसे गठबंधन का लोग (कार्यकर्ता) अपनी जवाबदेहि  निभाते हुए इस सीट को राजग  गठबंधन को जीत जिला कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत कर सके। और क्षेत्र में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के नारों को सफलता दिला सके। लेकिन इसी क्रम में दिन के 3:00 बजे के करीब भारतीय जनता पार्टी की एक लिस्ट निकाल कर आई जिसमें 46 नंबर पर 143 तेघरा विधानसभा से रजनीश कुमार का नाम पाया गया। जो तेघड़ा विधानसभा का उम्मीदवार होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom