फुलवरिया थाना क्षेत्र के तारा अड्डा से पश्चिम जमुन पट्टी में मोबाइल छीनने के क्रम में दो लोगों को चाकू मार कर किया घायल।
अज्ञानता के कारण समाज मुंह खोलने को तैयार नहीं और युवाओं में नशा और अपराध का हो रहा है बढ़ावा।
जनप्रतिनिधियों के संरक्षण के कारण युवाओं में बढ़ रहा है अपराध।
दबंगों के भैय से गरीब गुरबा का हो रहा है शोषण।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
फुलवरिया थाना क्षेत्र का तारा अड्डा, चंद्रवंशी चौक एवं एन एच 28 के अगल-बगल अपराध कर्मियों, शराब व्यापारियों, हथियार तस्करों एवं लड़कियों के साथ जबरन छेड़खानी करने वालों का अखारा बनता जा रहा है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के फुलवरिया जमुन पट्टी के पास मोबाइल छिनतै के क्रम में स्थानीय अपराधियों द्वारा दो युवाओं को चाकू से गोध कर बुरी तरह से घायल कर मोबाइल सिलने का प्रयास किया गया। जिसमें स्थानीय युवक अमन कुमार और सूरज कुमार अपराधियों के के वार से घायल बताए जाते हैं। चाकू बाजी करने वाले स्थानीय युवक आयुष कुमार उर्फ चेरू का नाम सामने आया है ।जिसके नाम पर घायल के बयान पर फुलवरिया थाना में मामला भी दर्ज किया गया है। बताया यह भी जाता है की 2 दिन पूर्वभी एक चाकूबाज (मोबाइल चोर) को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवेले कर दी थी, लेकिन पुलिस ने जांचों उपरांत उसे छोड़ दिया। वही बताया जाता है की लगभग दो सप्ताह पूर्व फुलवरिया वक्तर स्थान के एक युवक द्वारा अपने खेत में काम करने वाली एक नाबालिक लड़की के साथ लगभग 8 महीने पूर्व जबरन शारीरिक संबंध बनाकर लड़की को गर्भवती कर जीने का मामला सामने आया था। लड़की के पीरित पिता टुनटुन राम के अनुसार हैवानियत करने वाले आरोपी के परिजनों द्वारा आठवें महीने में शादी का झांसा देकर लड़की को ले जाकर दीनदयाल रोड के एक क्लीनिक में ऑपरेशन करा कर बच्चों को गायब कर दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस ने लड़की के बयान पर फुलवरिया थाना में कांड संख्या-144/25 दर्ज की गई थी। यहां तक की पुलिस ने पीड़ित लड़की को न्यायालय में भी बयान दर्ज करवाया था। लेकिन लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रीता का परिजन न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। प्रीता के द्वारा दिए गए आवेदन में फुलवरिया वक्तर स्थान निवासी पंकज महतो का 20 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन स्थानीय कुछ दबंग प्रतिनिधियों के दबाव में आरोपी के परिजनों द्वारा फुलवरिया दीनदयाल रोड स्थित लाइफ केयर क्लीनिक ले जाकर ऑपरेशन करा कर पेट से बच्चे निकालकर बच्चे को गायब कर दिया और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। जबकि समाज में हो रही चर्चा के अनुसार पीड़िता से आवेदन जबरन लिखवा कर हस्ताक्षर करवाया गया। क्योंकि वक्तर स्थान का आरोपी लड़का मिर्ची के खेत में उक्त लड़की के साथ जबरन संबंध बनाया था, जिसको लेकर लोगों द्वारा एन एच28 से सटे उत्तर एक मंदिर प्रांगण में बैठक करके गरीब पिता पर मामले को रफा दफा करने का फरमान जारी किया गया था। जिसे नहीं मानने के कारण लड़की को उठाकर अस्पताल में ऑपरेशन करवा कर बच्चे को गायब कर दिया गया। दबे जबान से चर्चा यह भी है कि बच्चों को कहीं बेच दिया गया है ।बताया जाता है कि उक्त क्षेत्र शराब माफियाओं, हथियार तस्करों आदि का भी अखाड़ा माना जाता रहा है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने कई बार छापा बाजी भी की थी । हो रही चर्चा को माने तो वक्तर स्थान का हथियारबंद एक शराबी (यादव) युवक ने नशे के हाल में अपने ही हथियार से अपने बाया पैर में गोली मार ली थी। जिसका इलाज पुलिस के बिना जानकारी के एक प्रतिनिधि द्वारा बेगूसराय में कराया गया। जिस कारण वह अब लंगड़ा कर चल रहा है।
वही तारा अड्डा पश्चिम टोला में एक युवक द्वारा दीवाल फांद कर एक लड़की के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की थी। जिस मामले में आरोपी जेल भी गया था।
बताया यह भी जाता है की उक्त क्षेत्र में धड़ल्ले से नशे का कारोबार एवं हथियारों का कारोबार होता रहा है। जिस कारण स्थानीय प्रशासन को भी कई बार ऐसे लोगों का कोप भजन होना पड़ा है।
आज फिर मोबाइल छीनतै के मामले में एक आरोपी द्वारा दो युवकों को मोबाइल छीनने के क्रम में चाकू मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि उक्त क्षेत्र के छोटे-मोटे कुछ चाय के दुकानों पर नशेड़ियों का अखाड़ा शाम सवेरे देखा जा सकता है। यहां तक की कई बुजुर्ग लोगों को भी चाय दुकानों पर नशा पान करते देखा जा सकता है। यहां तक की कुछ अनपढ़ लोग भी अपने नाम के आगे भगत जोड़कर संत कहलाने का ढोंग रचते हैं। लेकिन सच्चाई बयां करने में कतराते रहते हैं।
कहते हैं कि मुख में राम बगल में छूड़ी, कहे कबीर नियत है बुरी। यों तो हर जगह,हर वर्ग में झूठ का कारोबार फल फूल रहा है। झूठों का पहचान जहां इंसान की कीमत क्या होगी? बच के निकल जा ऐसे जागहो, से जहां करता मोहब्बत झूठों से है। लेकिन जीत आखिर एक दिन सत्य की ही होती है।



