हंगामा कर रहे तीन नशेड़ी गिरफ्तार ।
सच आज तक न्यूज़ बेगूसराय/नवीन कुमार मिश्रा
नावकोठी में तीन नशेड़ी चढ़ा पुलिस के हत्थे।थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस नावकोठी वार्ड नंबर नौ में छापामारी कर तीन शराबी को गिरफ्तार कर लिया।तीनों शराब पीकर नशेबाजी और हंगामा कर रहा था। नावकोठी के विष्णु देव सहनी के पुत्र रंजन सहनी,नारायण सहनी के पुत्र कुंदन सहनी और गणेश पोद्दार के पुत्र राजीव पोद्दार नावकोठी काली स्थान रोड पर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था व एक दूसरे के साथ गाली गलौज कर रहा था। तीनों व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद तीनों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी।तीनों नशेड़ी का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई।शराब पीने की पुष्टि होने पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए तीनों नशेड़ी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तारी में एस आई विश्वजीत कुमार और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।


