छठ पूजा के निमित्त चूल्हा बनाने को लेकर धर्मस्थल के जमीन पर खुदाई का कार्य शुरू।
चूल्हा बनाने के नाम पर एक प्रकार का जलावन बनाने हेतु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दुलरुआ धाम परिसर में मिट्टी की खुदाई का कार्य की जा रही है।
गड्ढे होने पर टेंडर के द्वारा गड्ढे भरने के नाम पर कमीशन के लिए जनप्रतिनिधि भी मौन देखे जा रहे हैं।
बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास ।
बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर- 20 दुलरूआ धाम परिसर में नगर परिषद बरौनी कार्यालय एवं निर्माणाधीन थाना भवन के सामने अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य छठ पर्व के नाम पर गुल्ला(एक प्रकार का जलावन) बनाने हेतु कुछ असामाजिक तत्वों के परिवार के द्वारा हो रहा है, लेकिन इस पर शासन,प्रशासन ,नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उपमुख पार्षद और वार्ड पार्षद या परिषद के किसी भी सदस्यों का ध्यान नहीं है। क्योंकि फिर से इस गड्ढे को भरने के लिए फिर से टेंडर किया जाएगा ,और सभी नगर परिषद के सदस्यों को उसमें कमीशन बनेगी, शायद इसी को लेकर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं,।यह तो बहुत ही दुख की बात है। आम जनों में जितनी मुंह उतनी ही चर्चाएं होने लगी है। कि क्या बरौनी नगर परिषद नरक परिषद बन गया है। जे मन आवो कैने जा,जेव गरम कैने जा । योजना का पैसा लूटने जा।


