Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News गिरिराज सिंह ने विपक्ष को कहा ‘टिकट बेचवा’ पार्टियां

 गिरिराज सिंह ने विपक्ष को कहा ‘टिकट बेचवा’ पार्टियां


सच आज तक न्यूज़ बेगूसराय/नवीन कुमार मिश्रा

बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस,राजद और वीआईपी टिकट बेचवा पार्टी हैं।उन्होंने तेजस्वी के वादों को झूठा बताते हुए एनडीए की जीत का दावा किया।गिरिराज सिंह ने कांग्रेस,राजद और वीआईपी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सभी टिकट बेचवा पार्टी बन गई हैं।उन्होंने कहा कि यह हम नहीं कह रहे हैं, उनके अपने कार्यकर्ता कह रहे हैं कि इन पार्टियों में टिकट पैसे लेकर बेचे जा रहे हैं।जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और इस बार बिहार में फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि बेगूसराय की सभी सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत तय है।तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के पीछे भी कई अंदरूनी मजबूरियां हैं।लालू यादव की काफी मिन्नतों के बाद तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की बात हो रही है।तेजस्वी यादव के घोषणापत्र पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन ने पहले भी जनता से झूठे वादे किए थे और अब फिर नए झूठे दावे किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अब जीविका दीदियों को  30 हजार रुपये महीना देने की बात कर रहे हैं। ये सब जनता को भ्रमित करने के लिए कहा जा रहा है।बिहार की जनता अब इनके छलावे में नहीं आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी और यह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के विजयी अभियान की शुरुआत साबित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom