बेगूसराय। गुरुवार को बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने महा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर अपना नामांकन की।
नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में उनके समर्थक कार्यालय के बाहर खडे थे और खुब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। नामांकन करने के बाद जब सदर अनुमंडल कार्यालय बेगूसराय से बाहर निकली तो उनको मीडिया कर्मियों ने चारों तरफ बे घेर लिया, जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने सबालो का जवाब देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार आने के बाद घोषणा पत्र में किए जो भी डालें है उसे लागू किया जाएगा ।उन्होंने कहा हम वादा नहीं, इरादा करने आए हैं। वर्तमान की सरकार सिर्फ बोट की राजनीति कर रही है। उसे ना तो बिहार के युवाओं की चिंता है, और ना ही महिलाओं की और ना ही नि:सहाय गरीबों व मजदूरों की चिंता है। बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो हमारे सोनिया गांधी, राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी लालु जी और तेजस्वी जी के नेतृत्व में एक नया विहार फिर से बनेगा। जहां कोई भी युवा बेकार घर में अब नहीं बैठेगा । उन्हें मेरी सरकार आने के बाद घर के एक लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।


